MP Fraud News: मुंबई से फर्जीवाड़े के तीन आरोपी दबोचे गए

Share

MP Fraud News: एनजीओ में चैरिटी फंड दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले आरोपियों की संख्या आधा दर्जन हुई

Bhopal Fraud News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई।

भोपाल। एनजीओ को सोशल वेलफेयर के नाम पर कंपनी से मिलने वाले फंड को दिलाने का लालच देकर फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह के तीन साथियों को मुंबई से दबोचा गया है। इस मामले की जांच भोपाल (MP Fraud News) शहर के क्राइम ब्रांच कर रही है। इससे पहले पुलिस तीन अन्य आरोपियों को पहले ही दबोच चुकी है। यह गिरफ्तारियां इंदौर और होशंगाबाद से हुई थी। आरोपियों ने भोपाल शहर के एक व्यक्ति से 18 लाख रुपए चैरिटी फंड दिलाने के नाम पर ऐंठ लिए थे।

मुख्य सरगना और उसका मास्टर माइंड दोस्त ​दबोचा

भोपाल क्राइम ब्रांच (Bhopal Crime Branch) की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार तकनीकी जानकारी और पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से इनके बारे में सुराग मिला था। इस मामले में गिरोह के सरगना और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह 20 करोड़ रूपये डोनेशन दिलाने का लालच देकर ठगी को अंजाम देता था। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण 61/2025 दर्ज कर रखा है। आरोपियों को मुंबई के घाटकोपर थाना क्षेत्र से हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में अनिल कुमार मौर्य (Anil Kumar Mourya) पिता शिव राम मौर्य उम्र 27 साल, मनीष पाल (Manish Pal) पिता रामसकल पाल उम्र 34 साल और संदीप पाण्डेय उर्फ यश (Sandeep Pandey@Yash) पिता रामविशाल पाण्डेय उम्र 37 साल है। आरोपियों के कब्जे से अपराध में प्रयुक्त मोबाइल (Mobile) फोन बरामद किया गया है। अनिल कुमार मौर्य फिलहाल मुम्बरा थाना क्षेत्र में रहता है। हालांकि वह मूलत: उत्तर प्रदेश (UP) के सुल्तानपुर (Sultanpur) जिले का रहने वाला है। मुंबई (Mumbai) में वह प्रायवेट जॉब करता है। वह गिरोह का मास्टर माइंड है। गिरोह का सरगना संदीप पाण्डेय है। उसके कहने पर एनजीओ (NGO) से डिमांड ड्राफ्ट लेकर वह संदीप पांडे तक पहुंचाता था। मनीष पाल कुर्ला का रहने वाला है। वह मुंबई में आटो चलाता है। सरगना संदीप पाण्डेय के साथ मिलकर फर्जी फर्म रजिस्टर कराकर बैंक खाता उसने ही खुलवाया था। मुख्य सरगना साकीनाका में रहता है। वह मूलत: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ (Pratapgarh)  जिले का रहने वाला है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Molestation Case: बीयू की छात्रा से पूछा घुमने का कारण

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Fraud News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!