Bhopal News: जिला बदर बदमाश घुमते मिला

Share

Bhopal News: देह व्यापार के आरोपों में कई बार हो चुका है गिरफ्तार

Bhopal News
हबीबगंज थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) के हबीबगंज इलाके में एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को जिला बदर (District Badar Case) किया गया था। इसके बावजूद वह इलाके में घुमता मिला था। उसके खिलाफ देह व्यापार के मामले दर्ज है। उसको अदालत में पेश किया जा रहा है।

दो बार हो चुका है गिरफ्तार

हबीबगंज थाना पुलिस के अनुसार 04 जनवरी की रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे 07/22 धारा 14—15 (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। घटना 10 नंबर स्टाप के पास हुई थी। यहां पुलिस को 50 वर्षीय आशुतोष बाजपेयी (Ashutosh Bajpai) मिला। उसको छोला मंदिर थाना क्षेत्र के आदेश के उल्लंघन आरोपों में गिरफ्तार किया गया। उसको भोपाल जिले से बाहर रहने के आदेश हुए थे। आरोपी यहां ई—5/77 अरेरा कॉलोनी में रहता है। पत्नी और बच्चे भी उसके साथ रहते हैं। आरोपी देह व्यापार चलाने के मामले में दो बार गिरफ्तार किया जा चुका है। यह कार्रवाई हबीबगंज और क्राइम ब्रांच थाना पुलिस ने की थी। आरोपी को अदालत में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Cop Gossip
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बस चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज 
Don`t copy text!