Bhopal News: सड़क दुर्घटनाओं में तीन व्यक्तियों की मौत

Share

Bhopal News: भोपाल देहात क्षेत्र के गुनगा इलाके में दो लोगों की हुई मौत

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में हुई अलग—अलग तीन सड़क दुर्घटनाओं में तीन व्यक्तियों की मौत (Bhopal Road Accident News) हो गई। इसमें से दो मौत के मामले भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र के तहत गुनगा इलाके में हुई है। जबकि भोपाल सिटी में दुर्घटना में जख्मी व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिए हैं।

हमीदिया अस्पताल ने दी थी खबर

गुनगा थाना पुलिस के अनुसार 04 जनवरी को मर्ग 01—02/22 दर्ज किए हैं। यह घटनाएं ग्राम हर्राखेड़ी और रतुआ के नजदीक लालघाटी क्षेत्र में हुई थी। इन सड़क हादसों में अरविंद नागर पिता रामस्वरुप नागर उम्र 30 साल और तेजस आदिवासी पिता परसराम उम्र 48 साल की मौत हुई है। हिनोती निवासी अरविंद नागर (Arvind Nagar) ढ़ाबा चलाता था। वह 31 दिसंबर की शाम को ढ़ाबे जा रहा था। उसको तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी थी। इलाज के दौरान उसकी 04 जनवरी की सुबह छह बजे ग्रीन सिटी अस्पताल में मौत हो गई। मौत की सूचना अस्पताल से डॉक्टर अरविंद सक्सेना ने पुलिस को दी थी। इधर, दूसरी घटना में मृत तेजस आदिवासी (Tejas Adiwasi) को 27 दिसंबर की शाम छह बजे टक्कर मार दी थी। उसका तभी से अस्पताल में इलाज चल रहा था। तेजस आदिवासी के मौत की सूचना 04 जनवरी की रात लगभग नौ बजे हमीदिया अस्पताल से डॉक्टर राजेन्द्र शर्मा ने दी थी।

कार छोड़कर भाग गया था आरोपी

जिसके बाद पुलिस ने 05 जनवरी की दोपहर लगभग तीन बजे 04/22 धारा 279/337/304—ए (लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मारना जिससे मौत होने) का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में आरोपी वाहन चालक की पहचान अभी भी पुलिस नहीं कर सकी है। उधर, ऐशबाग पुलिस मर्ग 03/22 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। शव की पहचान सोहन सिंह बिष्ट पिता अमर सिंह बिष्ट उम्र 40 साल के रुप में हुई है। मौत की सूचना पिपलानी स्थित गायत्री मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल से डॉक्टर राजेश राय ने दी थी। सोहन सिंह बिष्ट (Sohan Singh Vist) बाग दिलकुशा ऐशबाग में रहता था। उसका केटरिंग का काम करता था। उसको 25 दिसंबर को तेज रफ्तार कार एमपी—04—ईसी—5326 ने टक्कर मार दी थी। इस मामले में पुलिस ने 25 दिसंबर को 0795/2021 धारा 279/337 का मुकदमा दर्ज किया था। घटना के बाद आरोपी चालक मौके पर कार छोड़कर भाग गया था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: जेसीबी ने कार को मारी टक्कर

यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!