Bhopal News: दो नाबालिगों के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं

Share

Bhopal News: शादीशुदा महिला ने रिश्तेदार पर प्रताड़ित करके छेड़छाड़ करने का लगाया आरोप

Bhopal News
ईटखेड़ी थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में तीन छेड़छाड़ (Minor Girl Molestation Case) के मुकदमे दर्ज हुए हैं। इसमें से दो मुकदमे देहात के थानों में दर्ज हुए हैं। वहीं भोपाल (Bhopal News) सिटी में एक महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई है। उसने आरोप अपने रिश्तेदार पर लगाया है। इन आरोपों के बाद उसको घर से बेदखल कर दिया था।

तीनों मामलों के आरोपी फरार

भोपाल देहात क्षेत्र के बैरसिया थाना पुलिस के अनुसार 05 जनवरी की रात लगभग आठ बजे 06/22 354—क/506/7/8 (छेड़छाड़, धमकाना और पॉक्सो एक्ट) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। शिकायत तेरह वर्षीय नाबालिग ने दर्ज कराई है। इस मामले में आरोपी मेहरबान नाथ है। पीड़िता जंगल में शौच करने गई थी। तभी उसको बुरी नीयत से हाथ पकड़कर उसके साथ अभद्रता की गई। इसी तरह ईटखेड़ी थाना पुलिस ने 05 जनवरी की शाम लगभग 7 बजे 004/22 धारा 354—क/452/294/506/7/8 छेड़छाड़, घर में घुसना, गाली—गलौज और पॉक्सो अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी राकेश वर्मा ने बताया इस मामले में आरोपी सुदामा ठाकुर को बनाया गया है। पीड़िता घर में अकेली थी। मौका पाकर आरोपी घर के भीतर घुस गया था। विरोध करने पर उसको गाली देते हुए धमकाया भी गया। इसके अलावा शाहजहांनाबाद पुलिस ने 05 जनवरी की रात लगभग 8 बजे धारा 009/22 धारा 498/354—क/34/3/4 (प्रताड़ना, छेड़छाड़, एक से अधिक आरोपी और दहेज अधिनियम) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पीड़िता की तीन महीने पहले शादी हुई है। उस पर आरोपी रिश्तेदार बुरी नजर रखता था। जब यह बात परिजनों को उसने बताई तो उसको प्रताड़ित किया जाने लगा।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Theft Case: सिफारिश पर दर्ज हो रही है आजकल एफआईआर

यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!