Convivial Paradise Hotel Rape Case: कॉलेज मैनेजर की पत्नी के साथ बलात्कार

Share

Convivial Paradise Hotel Rape Case: आपत्तिजनक हालत में खींच ली थी फोटो, ब्लैकमेल करके जेवरात ऐंठे

Convivial Paradise Hotel Rape Case
शाहपुरा थाने में गिरफ्तार देवेन्द्र जोशी

भोपाल। कॉन्ववीअल पैराडाइज होटल (Convivial Paradise Hotel Rape Case) के कमरे में एक शादीशुदा महिला से बलात्कार किया गया। पीड़िता का पति कॉलेज में मैनेजर है। जिस व्यक्ति ने बलात्कार किया उससे पीड़िता की दोस्ती सोशल साइट के जरिए हुई थी। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Rape Case) के शाहपुरा थाना क्षेत्र की है। आरोपी ने बहला फुसलाकर महिला को होटल में बुलाया था। आरोपी ने आपत्तिजनक हालत की फोटो खींच ली थी। जिसे पति के पास भेजने की धमकी देकर आरोपी ने पीड़िता के जेवरात भी ऐंठ लिए थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इंस्ट्राग्राम से हुई थी पहचान

शाहपुरा थाना पुलिस ने बताया 26 वर्षीय महिला मिसरोद थाना क्षेत्र की रहने वाली है। महिला का पति निजी कॉलेज में मैनेजर है। पीड़िता ने बताया अगस्त, 2019 में उसके पास इंस्टाग्राम पर देवेंद्र जोशी (Devendra Joshi) ने दोस्ती का प्रस्ताव भेजा था। जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। आरोपी देवेंद्र जोशी पिता कैलाश चंद्र जोशी उम्र 27 साल निवासी श्यामगढ़ मंदसौर (Mandsour) का रहने वाला है। देवेद्र परफ्यूम की दुकान चलाता है। आरोपी ने पीड़िता का नंबर मांगा और दोनों की बातचीत फोन पर होने लगी।

यह भी पढ़ें: लुटेरी दुल्हन जिसने झांसा देकर शादी की लेकिन उससे पहले दूल्हे की ऐसी कर दी थी हालत

यह बोलकर होटल में बुलाया

पीड़िता ने बताया इसी बीच देवेद्र महिला से मिलने की जिद करने लगा। महिला ने पहले मिलने से इंकार कर दिया। लेकिन, देवेंद्र नहीं माना और बुधवार सुबह 8:30—09 बजे आरोपी भोपाल आ गया। आते ही उसने महिला को फोन किया और होटल में मिलने बुलाया। आरोपी ने उसे शाहपुरा स्थित कॉन्ववीअल पैराडाइज होटल (Convivial Paradise Hotel Rape Case) में भरत नगर में बुलाया। होटल की लोकेशन आरोपी ने महिला के मोबाइल मेंं भेजी थी। पीड़िता उस लोकेशन पर होटल पहुंच गई थी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: समाचार पत्र के मालिक की पत्नी थाने पहुंची

दोस्त को पैसों की जरूरत

महिला के पहुंचते ही आरोपी ने उससे दोस्त को पैसों की जरूरत का हवाला दिया। उसके पैसे मांगने पर महिला ने उसको इंकार कर दिया। जिसके बाद आरोपी ने डरा धमकाकर उसके साथ बलात्कार किया। घटना के दौरान आरोपी ने महिला की आपत्तिजनक फोटो ले ली थी। जिसे वह पति को भेजने की धमकी देने लगा। विरोध करने पर पर्स और मोबाइल रख लिया था। इसके बाद उसे घर जाकर सोने का हार और टॉप्स मंगवाए थे। डरी सहमी महिला घर आई और दोनों सामान साथ लेकर होटल में उसको दे दिया।

हार लेकर चंपत हुआ आरोपी

पीड़िता ने बताया इसके बाद उसने दोनों चीजे लेकर उसे शाम चार बजे तक लौटाने का वादा किया था। आरोपी ने महिला के लिए ओला भी बुक कराई और घर भेज दिया। घर आते ही महिला ने शाम तक इंतजार किया था। इसके बाद महिला ने 100 डायल को सूचना दी। बागसेवनिया थाने की डायल—100 महिला के पास पहुंची। इसके बाद शाहपुरा थाना पुलिस को सूचना दी गई। शाहपुरा पुलिस होटल में पहुंची। आरोपी से संबंधित जानकारी होटल से जुटाई गई।

तीन घंटों में आरोपी पकड़ाया

पुलिस ने बताया साइबर सेल, 100 डायल और चार्टड बस सर्विस के जरिए आरोपी को दबोचा गया। देवास पुलिस को आरोपी की सूचना भेजी गई और उसको बस से हिरासत में लिया गया। आरोपी के कब्जे से जेवरात बरामद होने संबंधित जानकारी सार्व​जनिक नहीं हुई है। हालांकि इससे पहले एसपी दक्षिण भोपाल साई कृष्णा थोटा उस पर 8 हजार रुपए का इनाम घोषित कर चुके थे। पुलिस गिरफ्तार आरोपी देवेन्द्र जोशी से पूछताछ कर रही है। उसको अदालत में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: शेयर बाजार में पैसा लगाने का झांसा देने वाला दूसरा गिरोह भी दबोचा

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!