Bhopal News: बेल्ट से पीट—पीटकर किया अधमरा

Share

Bhopal News: दो दिन पहले हुआ था विवाद अब पुलिस ने दर्ज किया रंगदारी दिखाने का मामला

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। पुरानी रंजिश पर एक युवक को बेल्ट से पीटकर अधमरा कर दिया गया। यह घटना भोपाल देहात क्षेत्र में स्थित बैरसिया थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने इस मामले में रंगदारी दिखाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी शराब पीने के लिए पैसे मांग रहा था।

पुलिस की बताई कहानी में कई जगह पेंच

बैरसिया (Berasia) पुलिस के अनुसार यह मारपीट की घटना 21 अगस्त की शाम आईटीआई के पास हुई थी। जिसकी शिकायत थाने में गौतम दांगी (Gautam Dangi) पिता लाखन सिंह दांगी उम्र 19 साल ने दर्ज कराई। वह वार्ड—16 में स्थित शांति कुंज (Shanti Kunj) में रहता है। इस मामले में आरोपी आकाश यादव (Akash Yadav) है। वह महुआखेड़ा गांव का रहने वाला है। पुलिस ने 624/23 धारा 294/341/323/327/506 का प्रकरण दर्ज कर लिया है। गौतम दांगी ने पुलिस को बताया कि  दो दिन पूर्व उससे विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर वह कहने लगा उसे तब जाने देगा जब वह उसको शराब पीने के लिए रकम देगा। इंकार करने पर आरोपी ने बेल्ट निकालकर उसको बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया। हालांकि पुलिस की बताई कहानी में कई पेंच है। जिसके बारे में अभी वस्तुस्थिति सामने आना बाकी है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Mobile Snatch: दिन भर घटना को छुपाकर, लूटेरों को तलाशती रही पुलिस
Don`t copy text!