MP Congress News : कांग्रेसी उम्मीदवारों को प्रचार के साथ हल्ला बोल का दिया टारगेट

Share

MP Congress News : भ्रष्टाचार का खुलासा करने के बाद कांग्रेस मुख्यालय को देनी होगी विस्तृत रिपोर्ट

MP Political News
कमलनाथ, अध्यक्ष, कांग्रेस मध्यप्रदेश, फाइल फोटो

भोपाल। मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के असर ग्रामीण अंचलों में दिखाई देने लगे हैं। प्रत्याशी ने अपने—अपने प्रचार प्रसार शुरु कर दिए हैं। इधर, मध्यप्रदेश कांग्रेस मुख्यालय (MP Congress News) ने भी शहरों के लिए कमर कस ली है। संभावित उम्मीदवारों की लगभग सूची तैयार हो गई है। प्रत्याशियों को ताकीद किया गया है कि वे अपने क्षेत्र में हुए भ्रष्टाचार की मीडिया रिपोर्ट कराए। इतना ही नहीं उससे संबंधित दस्तावेज की जानकारी के साथ मीडिया रिपोर्ट कांग्रेस मुख्यालय को भी देनी होगी।

भाजपा के आक्रमकता का भंडाफोड़ करें

प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा (KK Mishra) ने बताया प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने नगरीय निकाय चुनाव में महापौर प्रत्याशी के बतौर एक स्थान को छोड़कर सभी निकायों के नाम तय कर दिये हैं। स्थानीय स्तर पर पार्षद प्रत्याशियों के नाम भी शीघ्र ही घोषित होंगे। कांग्रेस की मीडिया विभाग का पुनर्गठन हो गया। नई टीम के समक्ष नगरीय निकाय चुनाव एक बड़ी चुनौती के रूप में सामने है। इसलिए मीडिया टीम के साथ संबंधित समूचे संभाग के विभिन्न निकायों में महापौर व सभी पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में जिला/ शहर कांग्रेस अध्यक्षों, जिला प्रवक्ताओं के बीच समन्वय स्थापित कर पार्टी के पक्ष में न केवल प्रचुर प्रचार-प्रसार अभियान का हिस्सा बनें, बल्कि पूर्व नगर निगम, नगर पालिकाओं व नगर परिषदों, जहां अधिकांश समय से भाजपा समर्थित परिषदें काबिज थीं, वहां भाजपा नेताओं के व्यापक पैमाने पर प्रमाणिक भ्रष्टाचार किये गये हैं, उनके भ्रष्टाचार को विभिन्न पत्रकार-वार्ताओं के माध्यम से आक्रामण तरीके से उजागर करें।

यूक्रेन में महिला हिंसा की वह दास्तां जो दुश्मनी की वजह से रूसी सैनिकों के निशाने पर आईं

यह भी पढ़ें:   राजधानी पुलिस का अपना कानून

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Congress News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!