MP Political Gossip: दीपक के बाद मेघा का झटका

Share

MP Political Gossip: राजधानी की इन तीन विधानसभा में भीतर ही भीतर चल रहा घमासान, दो मौजूदा अध्यक्ष और एक पूर्व महापौर को एडजस्ट करना चुनौती, राज्य नहीं केंद्र से तय होंगे कई प्रत्याशियों के नाम

MP Political Gossip
सांकेतिक चित्र टीसीआई

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी गर्मी में ठंड की आगोश में हैं। मौसम विज्ञानी कई दशक पुराने रिकॉर्ड को टूटने का दावा कर रहे हैं। इधर, भाजपा, कांग्रेस, बसपा, सपा और आप के भीतर ही भीतर पारा आसमान छू रहा है। दरअसल, छह महीने बाद प्रदेश में विधानसभा चुनाव (MP Political Gossip) की रणभेरी बजने वाली है। कौन ताल ठोकेगा या फिर मंच के नीचे रहकर ताली बजाएगा यह तय किया जा रहा है। सभी पार्टियों को अपने पॉवरफूल उम्मीदवारों को बंधन में रखकर मेंढ़क की तरह न उचकने की सलाह दी जा रही है। सबसे ज्यादा मुश्किल भाजपा में हो रही है। इस बात से चिंता में कांग्रेस भी है।

कांग्रेस ने दी भाजपा को पटखनी

पिछले दिनों पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी (Deepak Joshi) कमल को छोड़ पंजे के हो लिए। क्योंकि उनकी पूर्व पार्टी के भीतर पंजा ताकत चल रही थी। इसी तरह मेघा परमार (Megha Parmar) को भी आरएसएस के जरिए अपने पाले में लेने का प्रयास किया जा रहा था। लेकिन, मेघा परमार ने मंगलवार को पंजे का हाथ पकड़ लिया। उनका बकायदा छिंदवाड़ा में आयोजित रैली में स्वागत पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किया। मेघा परमार एमपी की श्रेष्ठ पर्वतरोही है। वे युवाओं के ​बीच काफी चर्चित भी है। लेकिन, भाजपा का साथ देने में उन्हें अपना व्यक्तिगत नुकसान दिखाई ज्यादा जान पड़ रहा था। इसलिए उन्होंने राजनीतिक सफर की चढ़ाई में संभावित डक्ट में पैर रखने की बजाय रस्सी के सहारे दूसरी चोटी से मुकाम हासिल करने का सोच लिया।

महंगी न पड़ जाए गैस सब्सिडी वाली चाल

MP Political Gossip
सांकेतिक चित्र टीसीआई

मध्यप्रदेश समेत चार राज्यों में विधानसभा चुनाव है। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी मुद्दा है ही। जिसका गैस और पेट्रोल के जरिए सीधा कनेक्शन आम आदमी से है। एमपी में कांग्रेस ऐलान कर चुकी है कि वह सत्ता में आते ही टंकी पांच सौ रूपए और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने 1500 रूपए देगी। इससे पहले भाजपा ने चुनाव पूर्व ही एक हजार रूपए देने का वादा कर दिया। लेकिन, खबर है कि गैस और पेट्रोल को लेकर केंद्र सरकार नीति बनाने जा रही है। जिसमें पुरानी सब्सिडी स्कीम वापस लागू की जाएगी। मतलब आप समझ ही रहे होंगे कि यह राज्य नहीं केंद्र सरकार के लिए भी अगले साल परीक्षा का विषय बन सकता है। इसलिए हर बारीक विषय पर तुरंत निर्णय लिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: कार की सीट बेल्ट में मासूम का फंस गया था गला

इन्हें विधायकी का टिकट हर हाल में लेना हैं

अब बात राजधानी के सात विधानसभा टिकटों को लेकर करें। यहां एक दर्जन से अधिक नेताओं के बीच मौजूदा नेता को हटाने पर जगह पाने के लिए घमासान चल रहा है। भीतरखाने की खबर है कि शहर की तीन विधानसभा (MP Political Gossip) के चेहरे बदले जाएंगे। इसमें एक महिला नेता भी शामिल है। यदि महिला नेता मान गई तो केवल दो सीट पर असर दिखाई देगा। लेकिन, महिला नेता नहीं मानी तो भीतरघात से लेकर तख्तापलट के लिए तैयार रहिए। पार्टी में दरी फोल्ड करने वाले मुखबिर तंत्र की माने तो इस दौड में दो मौजूदा अध्यक्ष और एक पूर्व महापौर शामिल है। इसके अलावा एक पूर्व विधायक फिर अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं। वहीं एक मंत्री जी एक अध्यक्ष को ऐसी सीट से लड़ाना चाहते हैं जो पार्टी के लिए पिछले दो दशक से सपना भर है। क्योंकि वह सिमटे तो मंत्री का रूतबा कायम रह सकता है। बहरहाल दरीबाज रिपोर्टरों की माने तो ऐसे में असली कार्यकर्ता आगे ही नहीं बढ़ पा रहा। पूरी पार्टी लॉबी में तब्दील होती जा रही है। जिसके नुकसान दरीबाज रिपोर्टर बता रहा है कि पार्टी को ही होने वाले हैं।

मंगल को जन्मे मंगल ही करते मंगलमय हनुमान

MP Political Gossip
सांकेतिक चित्र टीसीआई

एमपी में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंगलवार के दिन से आगाज किया था। तब उनके हनुमान भक्त होने को लेकर भाजपा ने जमकर घेराबंदी की थी। उन्हें अब उनके गढ़ छिंदवाड़ा में घेरने के लिए भाजपा लंबे अरसे से जान फूंक रही है। कई नेता विधानसभा के साथ—साथ लोकसभा जाने का खतरा बता रहे हैं। उनके किले में गृहमंत्री अमित शाह भी हुंकार भर चूके हैं। लेकिन, बीते मंगलवार को यह दांव उल्टा पड़ गया। दरअसल, कमलनाथ की नारी सम्मान स्कीम और 500 रूपए में गैस वाली घोषण बहुत तेजी से घर—घर बिगुल फूंक रही है। कुछ महीनों तक सीएम लाडली योजना के चलते कांग्रेस बैकफुट में थी। अब कांग्रेस इन दो स्कीम को लॉच करके फ्रंट पर आकर स्ट्रेथ हिट कर रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दिनदहाड़े ताला तोड़कर माल बटोरा

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Political Gossip
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!