Bhopal News: बच्चों के खेल में बड़ों के बीच खूनी संग्राम 

Share

Bhopal News: कमला नगर की गरीब बस्ती में हुआ था यह बवाल, कई लोगों को आई हैं चोटें

Bhopal Murder News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। बच्चों के खेल में बड़ों के बीच खूनी संग्राम हो गया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कमला नगर थाना क्षेत्र की है। जिसमें पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। हमले में कई लोग चोटिल है। जिसमें एक मासूम बच्ची भी है।

बचाने मां आई तो उसे भी आरोपी भाईयों ने पीटा

कमला नगर (Kamla Nagar) थाना पुलिस के अनुसार शिकायत मार्शल पवार (Marshal Pawar) पिता रामविलास पवार उम्र 24 साल ने दर्ज कराई। वह राजीव नगर (Rajeev Nagar) झुग्गी बस्ती में रहता है। मारपीट की घटना 24 अगस्त की दोपहर लगभग ढ़ाई बजे हुई थी। वह जब घर जा रहा था। तभी वहां खेल रहे बच्चों पर इमलेश ने उसे धक्का दे दिया। इसका विरोध किया तो वह गाली—गलौज करने लगा। वहां इमलेश का भाई नीलेश भी आ गया। उसने डंडे से सिर पर वार कर दिया। जिस कारण उसके सिर से खून निकलने लगा। जख्मी की मां बीच—बचाव करने आई तो आरोपी इमलेश और नीलेश ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। इस दौरान एक बच्ची भी जख्मी हो गई है। पुलिस ने 530/23 धारा 294/324/506/34 (गाली—गलौज, चोटिल करने, धमकाने और एक से अधिक आरोपी का मामला) दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Congress MLA Protest: ग्वालियर विधायक ने माफिया के खिलाफ मुहिम पर उठाए सवाल
Don`t copy text!