Bhopal News: पति—पत्नी के बीच कैफे में घमासान

Share

Bhopal News: गर्लफ्रेंड के साथ मौजूद पति ने सामने पत्नी को देखकर खोया आपा, पुलिस थाने पहुंचा मामला

Bhopal News
सांकेतिक फोटो

भोपाल। पति—पत्नी के रिश्तों के बीच वो आ गई। जिस कारण महिला के जीवन में संघर्ष शुरू हो गया। पति काफी रसिया है और उसके कई लड़कियों से संबंध है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) श हर के टीटी नगर थाना क्षेत्र की है। पति—पत्नी के विवाद से कैफे के मालिक बेखबर था। वहां एक लड़की के साथ लड़का आया। उसके कुछ देर बाद ही वहां दूसरी लड़की आई। फिर बातचीत होते—होते हाथापाई होने लगी। जिस कारण मामला पुलिस थाने पहुंच गया। पुलिस को पता चला कि वह एक्सट्रा मैरिटल अफेयर वाला केस है। जिसमें पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

इस बात पर नाराज होकर पति अपनी पत्नी पर बरसा

टीटी नगर (TT Nagar) थाना पुलिस के अनुसार घटना 17 नवंबर की शाम साढ़े पांच बजे हुई थी। मारपीट का मामला डिपो चौराहे के नजदीक अरोमा कैफे का है। पीड़ित 29 वर्षीय महिला है। वह थाने में भाई के साथ पहुंची थी। उसने एफआईआर 737/23 धारा 294/323/506 (गाली—गलौज, मारपीट और धमकाने का प्रकरण) दर्ज कराया। उसने बताया कि पति के साथ 2020 में शादी हुई थी। पति अब्बास नगर स्थित आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी कैंपस (RKDF University Campus) में रहता है। वह उसको अच्छे से नहीं रखता था। इसके अलावा उसकी कई औरतों के साथ घुमना फिरना लगा रहता था। जिसका विरोध करने पर वह उसको पीटता था। इस कारण उसने महिला थाने में पति के खिलाफ प्रकरण भी दर्ज कराया। इसके बाद वह श्यामला हिल्स में रहने वाले पिता के पास आकर रहने लगी। घटना वाले दिन पता चला कि उसका पति अरोमा कैफे (Aroma Cafe) में किसी लड़की के साथ बैठा है। वह अपने भाई को लेकर वहां पहुंच गई। उसने लड़की को समझाया कि वह शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी है। यह बताने पर आरोपी पति भड़का और वह पत्नी को पीटने लगा। भाई ने हस्तक्षेप करना चाहा तो उसे भी धक्का देकर गिरा दिया। जिसके बाद यह मामला पुलिस थाने पहुंचा। पुलिस ने पति की शिकायत पर भी 738/23 (मारपीट का मामला) दर्ज किया। जिसमें आरोपी पत्नी और उसका भाई है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Molestation Case: कॉलेज के सीनियर से तंग युवती पहुंची थाने

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!