Bhopal News: नीट परीक्षा लीक मामले में एमपी नगर से एक फैकल्टी को हिरासत में लेने की अटकलें

भोपाल। नीट परीक्षा पेपर लीक मामले में आंच राजधानी भोपाल में पहुंच गई है। खबर है कि मामले की जांच कर रही सीबीआई (CBI) ने भोपाल (Bhopal News) शहर के एमपी नगर (MP Nagar) स्थित जोन-2 से एक कोचिंग के फैकल्टी को 12 मई की शाम हिरासत में लिया है। हालांकि सीबीआई की तरफ से इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा रही है।
कोचिंग सेंटरों में मचा हड़कंप
सूत्रों के अनुसार यह कोचिंग सेंटर में आधा दर्जन से अधिक साझेदार हैं। यह पहले एक विवादित कोचिंग सेंटर में फैकल्टी थे। वहां से नौकरी छोड़ने के बाद उन्होंने यह सेंटर डाला है। नीट परीक्षा (NEET Exam) देने के बाद कोचिंग सेंटर के बाहर ढ़ोल नगाडे बजाकर पहले ही अपने बच्चों को प्रावीण्य सूची में पहुंचने का भी दावा किया जा रहा था। हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया अभी सामने नहीं आई है। वहीं ऐसा करने पर एमपी नगर स्थित अन्य कोचिंग सेंटर (Coaching Institute) में भी हड़कंप मच गया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।