Bhopal News: दहेज में मांगे दस लाख रुपए

Share

Bhopal News: झारखंड में रहने वाले पति ने 15 साल बाद पत्नी को निकाला

Bhopal News
सांकेति​क चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) महिलाओं पर हुए हिंसा से जुड़ी है। एक मामले मेें पीड़िता शादीशुदा महिला है। उसको पति ने शादी के 15 साल बाद मायके भेज दिया। इधर, एक दवा कंपनी में काम करने वाली युवती को मनचला आते—जाते फब्ती कसता था। दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

दो बच्चों पर भी संकट

महिला थाना पुलिस के अनुसार 06 जुलाई की दोपहर लगभग दो बजे धारा 498ए/506 (प्रताड़ना और धमकाने) का मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायत 43 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई है। पीड़िता की शादी जितेन्द्र सिंह (Jitendra Singh) के साथ 2006 में हुई थी। उसके दो बच्चे भी है। पीड़ि का ससुराल झारखंड में हैं। परिवार यहां मिसरोद इलाके में रहता है। आरोपी पति दहेज में 10 लाख रुपए की मांग कर रहा था। पति—पत्नी के इस घरेलू कलह के चलते दो बच्चों के भविष्य पर भी संकट गहरा गया है। हालांकि परिवार ने काफी कोशिश सुलह कराने की भी करी थी।

अकाउंटेंट को करता था परेशान

Bhopal News
फाइल फोटो

हनुमानगंज थाना पुलिस ने 6 जुलाई की रात लगभग आठ बजे धारा 354—घ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया है। शिकायत 26 वर्षीय युवती ने अभिषेक अवस्थी (Abhishek Avasthi) के खिलाफ दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि घटना वर्धमान प्लाजा की है। यहां पीड़िता एक दवा कंपनी में अकाउंटेंट का काम करती है। कंपनी का वॉश रुम बाहर है। जहां आते—जाते वक्त आरोपी उसको अश्लील फब्तियां अक्सर कसता था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: नाबालिग लड़के ने छात्रा को कट मारा

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!