Bhopal News: पहली पत्नी के बच्चों को नहीं रखना चाहती थी दूसरी पत्नी

Share

Bhopal News: पति—पत्नी और सास—ससुर से जुड़े तीन मामलों में मुकदमे दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) महिला हिंसाओं से जुड़ी है। तीनों घटनाओं में पुलिस ने दहेज प्रताड़ना और अधिनियम के तहत केस दर्ज हुआ है। एक मामले में दूसरी शादी करने वाले पति—पत्नी अपनी पहली शादी के बच्चों को साथ में रखने के विवाद पर कलह करते थे। जबकि एक अन्य मामले में सम्मेलन में शादी के बावजूद दहेज में सामान नहीं मिलने पर दूल्हा एक साल से दुल्हन की विदाई नहीं करा रहा था।

राज खुलते ही पति के बदले तेवर

ऐशबाग थाना पुलिस के अनुसार 13 जुलाई की रात लगभग आठ बजे धारा 498ए के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में आरोपी राहत अली है जो कि चंबल कॉलोनी में रहता है। पुलिस ने बताया शादी लगभग 18 साल पहले हुई है। आरोपी पहले से शादीशुदा था। पीड़िता के पति की मौत हो चुकी है। इस बात की जानकारी आरोपी के पहली पत्नी को एक साल पहले लग गई। जिसके बाद वह उसको प्रताड़ित करने लगा। इसी तरह टीलाजमालपुरा थाना पुलिस ने भी 13 जुलाई की रात धारा 498ए/3/4 प्रताड़ना और दहेज अधिनियम के तहत केस दर्ज किया। घटना कबीटपुरा इलाके की है। पीड़िता की उम्र 23 साल है।

सुलह की सारी कोशिशें हुई नाकाम

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

टीलाजमालपुरा थाना पुलिस के अनुसार मामले में आरोपी पति फरहान, ननद साजिया, ननदोई निजाम उर्फ चांद और ससुर तसलीम है। फरहान सब्जी मंडी में ठेका लेने का काम करता है। पीड़िता ने सम्मेलन में फरवरी, 2020 में निकाह किया था। आरोपी परिवार दहेज में बाइक, फर्नीचर की मांग करने लगे। यह सामान देने पर ही विदाई करने की शर्त रख दी थी। यह सिलसिला पिछले एक साल से चल रहा था। परिवार ने सुलह की सारी कोशिशें की थी। बाफना कॉलोनी निवासी आरोपी परिवार पहले से ही रिश्तेदार भी है। इसके अलावा गौतम नगर थाना पुलिस ने भी दहेज दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: आठवीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाई 

पहली पत्नी के बच्चे को लेकर था विवाद

गौतम नगर थाना पुलिस के अनुसार घटना जेपी नगर इलाके की है। पीड़िता की उम्र 26 साल है। जिसने शहनवाज खान, फरीदा और सना खान के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता ने दूसरी शादी शहनवाज खान के साथ हुई है। पहले पति आमिर से उसके दो बच्चे है। जिसके बाद उसको प्रताड़ित किया जा रहा था। शहनवाज ने भी अपनी पत्नी को तलाक देकर दूसरी शादी की है। पति चाहता था कि वह पहली पत्नी की के बच्चों की भी परवरिश करे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होता था।

यह भी पढ़ें: पुलिस कह रही है महिला सड़क दुर्घटना में जख्मी हुई थी, परिवार का दावा है कि उसकी पुलिस ने ही हत्या की है

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!