Bhopal News: फिजियोथेरेपिस्ट सेंटर के संचालक ने पार्टनर से किया बलात्कार

Share

Bhopal News: शादी का वादा करके लिव इन में रहा, गुपचुप कर ली थी शादी

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) अनुसूचित जाति कल्याण थाने से मिल रही है। यहां दलित अत्याचरण निवारण अधिनियम के साथ—साथ बलात्कार का मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोपी फिजियो​थेरेपिस्ट सेंटर का संचालक है। शिकायत उसी सेंटर की महिला पार्टनर ने दर्ज कराई है। दोनों पहले लिए इन में एक ही कमरे में भी रहते थे। दोनों के बीच सेंटर की प्रॉपर्टी को लेकर भी विवाद चल रहा था।

लिव इन में रहते थे

अजाक थाना पुलिस के अनुसार 11 जुलाई की दोपहर लगभग एक बजे बलात्कार और एट्रोसिटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। यह घटना पिपलानी के इंद्रपुरी इलाके की है। शिकायत सिवनी (Seoni) निवासी 33 वर्षीय महिला ने हरिओम धाकड़ (Hariom Dhakad) के खिलाफ दर्ज कराई है। बलात्कार अक्टूबर, 2017 से जनवरी, 2020 के बीच किया गया। पुलिस ने बताया पीड़िता फिजियोथेरेपिस्ट की बंसल अस्पताल में प्रैक्टिस करती थी। उस वक्त आरोपी विदिशा (Vidisha) निवासी हरिओम धाकड़ से पहचान हुई थी। आरोपी फिजियोथेरेपिस्ट दुकान में नौकरी करता था। दोनों ने मिलकर फिजियोथेरेपिस्ट का सेंटर भी डाला। इस कारण नजदीकी होने के चलते दोनों लिव इन में भी रहने लगे। आरोपी ने शादी करने का वादा किया था। लेकिन, एक साल पहले आरोपी ने चुपचाप शादी कर ली। यह पता चलने पर उसने पुलिस से शिकायत की।

दुकान को लेकर विवाद

Bhopal News
सांकेतिक तस्वीर

इससे पहले पीड़िता और आरोपी के बीच थेरेपिस्ट सेंटर को लेकर भी विवाद हुआ था। इस संबंध में पिपलानी थाने में भी जनवरी, 2021 में शिकायत हुई थी। पीड़िता का आरोप था कि हरिओम धाकड़ ने उसके सेंटर के सामान पर जबरिया कब्जा कर लिया है। जिसके बाद कई बार यहां दोनों के बीच आमना—सामना भी हुआ था। अजाक थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। पीड़िता के मेडिकल के बाद मजिस्ट्रीयल बयान दर्ज कर लिए गए हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सड़क दुर्घटना में महिला समेत दो की मौत

यह भी पढ़ें: पुलिस कह रही है महिला सड़क दुर्घटना में जख्मी हुई थी, परिवार का दावा है कि उसकी पुलिस ने ही हत्या की है

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Fake Railway Recruitment
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!