Bhopal News: दहेज में मांग रहे थे तीन लाख रुपए

Share

Bhopal News: शादी के पांच महीने बाद ही मुस्लिम युवती घरेलू हिंसा की होने लगी शिकार

Bhopal News
सांकेति​क चित्र

भोपाल। शादी के महज पांच महीने बाद ही मुस्लिम महिला घरेलू हिंसा की शिकार होने लगी। उसको पति और उसके परिजन दहेज में तीन लाख रुपए के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के महिला थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने परिवार के बीच सुलह की कोशिश की थी। जब मामला नहीं बना तो प्रकरण दर्ज करना पड़ा।

भोपाल शहर में ही है मायका

महिला थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 20 साल है। उसका मायका जहांगीराबाद (Jahangirabad) इलाके में स्थित है। शादी मुस्लिम रीति—रिवाज से हुई थी। आरोपी पति टीला जमालपुरा इलाके में रहता है। शादी 04 अगस्त, 2023 को हुई थी। पति रिलायंस कंपनी के टॉवर लगाने वाली फर्म में काम करता है। पति ने उसको 1 सितंबर, 2023 को मायके भेज दिया था। पीड़िता का आरोप है कि उसको पति, सास और दो ननद बात—बात पर परेशान करते थे। सभी आरोपी तीन लाख रुपए और बाइक मांगते थे। इन आरोपों के आधार पर पुलिस ने 39/24 धारा 498—ए/506/34/3/4 (प्रताड़ना, धमकाना, एक से अधिक आरोपी और दहेज अधिनियम के तहत प्रकरण) दर्ज किया गया है। यह मामला 04 फरवरी की शाम लगभग साढ़े पांच बजे दर्ज किया गया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suspicious Death : बच्चे का खेल बना मौत का कारण
Don`t copy text!