Bhopal News: टोल प्लॉजा में हंगामा, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण 

Share

Bhopal News: पिता के निधन के बाद नर्मदा नदी में अनुष्ठान करके लौट रहे परिवार और टोल कर्मचारियों के बीच काउंटर केस

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। टोल प्लॉजा में काम करने वाले कर्मचारियों ने महिला के साथ अभद्रता की। यह पूरा मामला पुलिस थाने में भी पहुंचा। जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर एक—दूसरे के खिलाफ काउंटर केस दर्ज कर लिया। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के मिसरोद थाना क्षेत्र की है।

महिला और टोल कर्मियों के बीच मारपीट

मिसरोद (Misrod) पुलिस ने बताया कि आकृति ईको सिटी निवासी 39 वर्षीय पारुल दीक्षित (Parul Dixit) नर्मदा नदी में अंत्येष्टि के बाद कार्यक्रम के लिए गई थी। उसके पिता का दसवां कार्यक्रम था। वहां से परिवार लौट रहा था। तभी ग्यारह मील के पास टोल कर्मचारियों ने उनके वाहन को रोक लिया। उसने बताया कि उसके वाहन का पास उनके आगे चल रहे वाहन में है। इस बात पर टोल कर्मियों का कहना था कि उन्हें पैसा चुकाना होगा। इसी बात को लेकर वहां कहासुनी शुरु हो गई। जिसके बाद टोलकर्मी प्रदीप मीणा (Pradeep Meena) और अभिषेक मेहरा (Abhishek Mehra) ने हाथापाई शुरु कर दी। पुलिस ने 35/24 धारा 294/323/506/34 (गाली—गलौज, मारपीट, धमकाना और एक से अधिक आरोपी का मुकदमा) दर्ज कर लिया। यह प्रकरण 04 फरवरी की शाम साढ़े छह बजे द6:30 पर दर्ज किया गया। इसी तरह टोल संचालक सरदार डाबी (Sardar Dabi) ने भी मामला दर्ज कराया। उन्होंने बताया पारुल दीक्षित और उनके चाचा रामकुमार ने टोल के नियमों का उल्लंघन कर उनके टोल कर्मचारियों के साथ मारपीट की थी। पुलिस ने 36/24 धारा 294/323/506/34 (गाली—गलौज, मारपीट, धमकाना और एक से अधिक आरोपी के तहत प्रकरण) दर्ज कर लिया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Rape News: जंगल में ले जाकर महिला से बलात्कार
Don`t copy text!