Bhopal News: महिला की आत्मदाह के मामले में केस दर्ज

Share

Bhopal News: दो महीने पहले संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद में की थी खुदकुशी

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज(Bhopal News)  रातीबड़ इलाके से मिल रही है। यहां एक महिला ने आत्महत्या की थी। जिसकी जांच दो महीने से चल रही थी। जांच में पता चला कि वह घर में संपत्ति विवाद को लेकर घरेलू कलह से तंग चल रही थी। इस कारण उसने आग लगाकर आत्महत्या की थी। इस मामले में आरोपी ससुर और जेठ है।

सात साल पहले हुई थी शादी

रातीबड़ थाना पुलिस के अनुसार 11 जून की रात लगभग साढ़े नौ बजे धारा 306/34 (आत्महत्या के लिए उकसाना और एक से अधिक आरोपी) के तहत के दर्ज किया गया है। घटना खारपी गांव की है। यहां 19 अप्रैल की सुबह नौ बजे रानी मीना पति सत्येन्द्र मीना उम्र 27 साल की मौत हुई थी। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम किया था। जिसकी जांच की जा रही थी। रानी मीना (Rani Meena) ने आग लगाकर आत्मदाह किया था। इस मामले में आरोपी ससुर रघुवीर सिंह मारण (Raghuveer Singh Maran), सास कैलाशी बाई, देवर गोलू (Golu) को बनाया गया है। रानी मीना की शादी लगभग 7 साल पहले हुई थी।

यह भी पढ़ें: किन्नर ने धार्मिक स्थल पर इस तरह का वीडियो बनाकर पुराने भोपाल में मचा दी थी अफरा—तफरी

परिजनों ने भी पुष्टि की

पति से वह कुछ साल अलग भी रही थी। परिवार के दो भाई में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों भाईयों के बीच बंटवारा भी होने वाला था। इसी बीच रानी का भाई भूसा और गेहूं लेकर आया था। वह सामान उसने आरोपियों वाले हिस्से में रख दिया था। इसी बात को लेकर परिवार में तीन दिनों तक कलह चलती रही। नतीजतन आवेश में आकर महिला ने आग लगा ली। पुलिस ने जांच के बाद यह मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें मृतका के परिजनों के भी बयान दर्ज किए हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Road Mishap: चैकिंग बैरीकेड तोड़कर मारी टक्कर, मौत
Don`t copy text!