Bhopal News: 10 लाख रुपए और कार न लाने पर पत्नी को निकाला

Share

Bhopal News: बेटी के जन्म के बाद पति समेत ससुराल के अन्य परिजनों का बदल गया था नजरिया

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) छोला मंदिर थाना क्षेत्र से मिल रही हैं। यहां एक महिला की शिकायत पर पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और दहेज ​अधिनियम का केस दर्ज किया गया है। आरोपियों ने कार और दस लाख रुपए के लिए महिला को मायके भेज दिया था। महिला सात महीने से मायके में रह रही थी।

पांच साल पहले हुई शादी

छोला थाना पुलिस के अनुसार 10 जून को पुलिस ने धारा 498ए/323/3/4 (प्रताड़ना, मारपीट और दहेज अधिनियम) के तहत केस दर्ज किया है। इस मामले में आरोपी पति अभिषेक तिवारी (Abhishek Tiwari), जेठ विवेक तिवारी (Vivek Tiwari) और ससुर महेश तिवारी (Mahesh Tiwari) को आरोपी बनाया गया है। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी फरवरी, 2016 में हुई थी। उसकी बेटी होने के बाद परिवार उसके साथ भेदभाव करने लगा। परिवार दहेज में दस लाख रुपए और आई—20 कार की मांग करने लगा। आरोपियों ने पीड़िता का घर से बेदखल भी कर दिया। वह सात महीने से मायके में रहने को मजबूर है। पीड़िता एफआईआर दर्ज कराने के लिए थाने में मां के साथ पहुंची थी। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें: किन्नर ने धार्मिक स्थल पर इस तरह का वीडियो बनाकर पुराने भोपाल में मचा दी थी अफरा—तफरी

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Habibganj GRP News : लैपटॉप वाला बैग हमसफर एक्सप्रेस से चोरी 
Don`t copy text!