Bhopal News: कोरोना की दूसरी लहर में मिली पैरोल से भागा बंदी

Share

Bhopal News: सरकार ने जेल बंदियों को तीन सौ दिन की दी थी पैरोल

Bhopal News
गांधी नगर थाना, जिला भोपाल, फाइल फोटो

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) गांधी नगर थाने से मिल रही है। मामला केंद्रीय जेल गांधी नगर का है। यहां से कोरोना की दूसरी लहर के दौरान मिले पैरोल का मामला है। जेल बंदी (Bhopal Prisoner  News) को तीन सौ दिन की पैरोल पर रिहा किया गया था। जेल बंदी बलात्कार के मामले में दोषी करार (Bhopal Rape News) दिया गया था। पुलिस को यह जानकारी जेल विभाग की तरफ से मिली थी।

आजीवन कारावास की हुई थी सजा

गांधी नगर थाना पुलिस ने रविवार रात साढ़े आठ बजे धारा 224 अभिरक्षा से फरार का मामला दर्ज किया है। शिकायत केंद्रीय जेल भोपाल के जेल प्रहरी अनुज ठाकरे ने दर्ज कराई है। फरार बंदी लाड​ सिंह पिता राम प्रसाद उम्र 50 साल है। लाड सिंह (Laad Singh) धमौती थाना सिहोर का रहने वाला है। उसके खिलाफ धारा 366/376/5/6 (झांसा देकर ले जाना, बलात्कार और पोक्सो एक्ट) का मामला दर्ज हुआ था। अदालत ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। वह केंद्रीय जेल भोपाल में बंदी था। कोरोना काल में उसे तीन सौ दिन की पैरोल मिली थी। पैरोल अवधि रविवार 03 अक्टूबर को समाप्त हो रही थी। आरोपी के वापस नहीं आने पर उसके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज हुई है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: शहर में लूट की वारदातों पर अंकुश की बजाय चुप्पी
Don`t copy text!