MP Hockey News: सब जूनियर बालक अकादमी के मुकाबले

Share

MP Hockey News: प्रथम हॉकी इंडिया सब जूनियर बालक अकादमी नेशनल हॉकी चैंपियनिशप-2021

MP Hockey News
पहली सब जूनियर बालक अकादमी नेशनल हॉकी चैंपियनिशप-2021 प्रतियोगिता के खिलाड़ियों से परिचय लेते हुए अतिथि— खेल विभाग से जारी चित्र

भोपाल। पहली सब जूनियर बालक अकादमी नेशनल हॉकी चैंपियनिशप-2021 (MP Hockey News) का आयोजन हॉकी इंडिया और खेल और युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है। साई भोपाल के क्षेत्रीय निदेशक सत्यजीत संकृत के मुख्य आतिथ्य में प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उन्होंने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि यह प्रतियोगिता कोरोना काल के बाद आयोजित पहली प्रतियोगिता है।

चार मुकाबले पहले दिन संपन्न

शुभारंभ अवसर पर अर्जुन अवार्डी और साई भोपाल के हाई परफारमेंस डायरेक्टर यशपाल सिंह सोलंकी, संयुक्त संचालक खेल डॉ. विनोद प्रधान और बीएस यादव भी उपस्थित थे। प्रतियोगिता के पहले दिन चार मुकाबले खेले गए। जिसमें बरार हॉकी अकादमी (विदर्भ) अमरावती विरूद्ध ओडिशा नेवल टाटा हॉकी हाई परफारमेंस सेंटर के मध्य मुकाबला हुआ। जिसमें ओडिशा नेवल टाटा हॉकी हाई परफारमेंस सेंटर ने 30-0 से बरार हॉकी अकादमी परास्त किया। दूसरे मैच में भाई बेहलो हॉकी अकादमी भागटा विरूद्ध ओलम्पियन विवेक सिंह हॉकी अकादमी के मध्य हुआ। जिसमें ओलम्पियन विवेक सिंह हॉकी अकादमी ने 12-1 से भाई बेहलो हॉकी अकादमी भागटा को हराया। तीसरा मैच चीमा हॉकी अकादमी विरूद्ध राजा करण हॉकी अकादमी के बीच हुआ। जिसमें राजा करण हॉकी अकादमी विजेता बनी। अंतिम मुकाबला सिटीजन हॉकी इलेवन विरूद्ध राउण्ड ग्लास पंजाब हॉकी क्लब अकादमी के बीच हुआ। जिसमें राउण्डग्लास पंजाब हॉकी क्लब अकादमी ने 19-0 ने जीत दर्ज की।

यह भी पढ़िए: भोपाल के ‘विजय माल्या’ की कहानी, सिस्टम और सरकार उसके आगे नतमस्तक हैं, नहीं तो इतना सबकुछ होने पर भी वह नहीं बचता

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: हमीदिया अस्पताल से हत्या के प्रयास का आरोपी भागा

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Hockey News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!