Bhopal News: थाने में शिकायत के बाद कार्रवाई होती उससे पहले हो गई मुखबिरी

Share

Bhopal News: पुलिस एक्शन में हुई देरी की अफसरों से वीडियो बनाकर की शिकायत, अब पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Bhopal News
कोहेफिजा थाना, जिला भोपाल—फाइल फोटो

भोपाल। देश भक्ति जन सेवा यह ध्येय वाक्य मध्यप्रदेश पुलिस का है। लेकिन, उसकी मैदानी हकीकत क्या है, यह इस घटना से उजागर होती है। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र की है। जिसमें एक वयोवृद्ध ने खाली प्लॉट पर खड़े वाहनों के भीतर असामाजिक गतिविधियों की शिकायत उसने की थी। इस शिकायत पर कार्रवाई होती उससे पहले उसी दिन एक अनजान शख्स उसके घर धमक गया। वह उसको गाली—गलौज करते हुए पुलिस थाने में जाकर शिकायत करने की बात को लेकर ललकारने लगा। इस पूरे घटनाक्रम का पीड़ित ने वीडियो भी बनाया। जिसको उसने पुलिस को सौंप दिया है। अब पुलिस ने इस मामले में प्रकरण तो दर्ज कर लिया है। हालांकि ऐसा करने वाला शख्स कौन था, इस पर पहेली बनी हुई है।

चार दिन पहले हुई थी थाने में शिकायत

कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना सईद नगर (Sayed Nagar) इलाके की है। जिसमें शिकायत 80 वर्षीय नत्थाराम शर्मा (Nattharam Sharma) पिता रघुनाथ प्रसाद शर्मा ने की है। उसको शक है कि यह सब उसके पड़ोसी मेहबूब खान (Mehbub Khan) ने किया है। उसके खिलाफ उन्होंने थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। नत्थाराम शर्मा ने पुलिस को बताया है कि उनके घर के सामने खाली प्लॉट है। जिसमें पड़ोसी अपने चार पहिया वाहन अवैध रूप से पार्क करता है। इस पार्किंग के पीछे भी वजह है। जिसके षडयंत्र की जानकारी पीड़ित ने पुलिस को दी है। शिकायत के बाद 3 मई को दोपहर में एक पुलिस अधिकारी ने आकर पड़ोसी को वाहनों के संबंध में समझाइश भी दी थी। जिस दिन ऐसा किया गया उसी दिन रात को कोई अज्ञात व्यक्ति पीड़ित के घर आकर हंगामा करने लगा। उसने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। अगले दिन 11 बजे वही व्यक्ति दोबारा आकर धमकाने लगा।

अब यह बोल रही है पुलिस

नत्थाराम शर्मा ने बताया (Bhopal News) कि कुछ देर बाद आरोपी पड़ोसी के घर में चला गया। वृद्ध ने आशंका जताई है कि पड़ोसी उनके नाती वैभव मिश्रा (Vaibhav Mishra) पर भी हमला कर सकता है। उसने दोनों बार वीडियो भी बनाया था। यह वीडियो जांच करने आए पुलिस अधिकारी को भी उसने दिया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में वीडियो में दिख रहे व्यक्ति का पता लगाया जा रहा है। जिसके मिलने के बाद पड़ोसी की भूमिका तय की जाएगी। फिलहाल कोहेफिजा थाना पुलिस ने 267/23 में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: शादीशुदा युवती के साथ बलात्कार
Don`t copy text!