Bhopal News: हत्या के प्रयास मामले में गिरफ्तार परिवार के घर चोरी

Share

Bhopal News: नाबालिग लड़की को भगा ले जाने पर विरोध करने पहुंचे परिवार पर किया था हमला

Bhopal News
अशोका गार्डन थाना—फाइल फोटो

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) शहर में हुई चोरियों से जुड़ी हैं। यह घटनाएं अशोका गार्डन, पिपलानी, शाहजहांनाबाद, सुखी सेवनिया और कोलार इलाके की है। सभी मामलों में केस दर्ज हैं। पुलिस ने चोरी गई संपत्ति की कीमत करीब दो लाख रुपए बताई है। एक मामले में पीड़ित परिवार जानलेवा हमले में गिरफ्तार आरोपी का परिवार है। घर के पुरुष गिरफ्तार हो गए थे। इसलिए महिलाएं अपने गांव चली गई थी।

लड़की को भगा ले जाने का था विवाद

अशोका गार्डन थाना पुलिस के अनुसार 1 जून की शाम लगभग पांच बजे चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना गौतम नगर झुग्गी बस्ती की है। शिकायत नर्मदीबाई पति हुकुम सिंह उम्र 45 साल ने दर्ज कराई है। घर से जेवर, नकदी समेत करीब 50 हजार रुपए का माल गया है। परिवार 9 अप्रैल से घर छोड़कर भाग गया था। जांच अधिकारी एएसआई फूल सिंह मस्कोले (ASI Phool Singh Maskole) ने बताया कि नर्मदी बाई ग्यारसपुर चली गई थी। उसके पति हुकुम सिंह (Hukum Singh) और उसके दो बेटे जानलेवा हमले के मामले में गिरफ्तार हुए थे। विवाद एक लड़की को भगा ले जाने पर हुआ था। इस कारण परिवार घर से गायब हो गया था। परिवार ने उसी परिवार पर शक जताया है। लेकिन, पुलिस इस मामले को जांच का विषय बताया है।

टीआई संख्या से मुकरे

Bhopal News
अशोका गार्डन थाना—फाइल फोटो

पिपलानी थाना पुलिस के अनुसार 62 वर्षीय शेर सिंह गढ़वाल ने चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। वे स्टेट बैंक से सेवानिवृत्त हुए हैं। जांच अधिकारी एएसआई मुकेश श्रीवास्तव (ASI Mukesh Shrivastava) ने बताया कि 28 अप्रैल को घर में ताला लगाकर पूरा परिवार बेटे के यहां चले गए थे। बेटा समरधा में रहता है। चोर घर से जेवर और नकदी ले गए हैं। हालांकि रकम और संपत्ति का खुलासा नहीं हुआ है। परिवार 31 मई को वापस लौटा था। चोरों ने मैनगेट का ताला तोड़ा था। गुनगा स्थित केसखेड़ी स्थित खेत पर बने टपरे में गेहूं कटाई के बाद उसे रखा गया था। अफसरों को चोरी गई गेहूं की बोरी 62 क्विंटल बताई है। लेकिन, टीआई रमेश राय ने बताया कि घटना एक महीने पहले की है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suspicious Death : बच्चे का खेल बना मौत का कारण

यह भी पढ़िए: आम जनता से उठक—बैठक लगाने वाली पुलिस जेके अस्पताल के रसूख के आगे कैसे बौनी होती चली गई

सिपाही का सामान चोरी

पीड़ित अपने स्तर पर उसको तलाश करता रहा। चोरी गई गेहूं लगभग दो—चार बोरी है। पीड़ित जावेद खान है जो भोपाल में रहता है। चोरी गेहूं की ​क्वालिटी की भी जानकारी उन्होंने पुलिस को नहीं दी है। ऐसा थाना प्रभारी ने बताया है। इसलिए संपत्ति की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। इसके अलावा शाहजहांनाबाद स्थित केयर अस्पताल के काउंटर से सूरज विश्वकर्मा (Suraj Vishwkarma) का मोबाइल चोरी चला गया। वहीं सुखी सेवनिया थाना क्षेत्र स्थित चोपड़ाकला गांव के आंगनबाड़ी से गैस बर्तन समेत अन्य माल चोरी हो गया। पुलिस ने रंजीत सिंह मीणा (Ranjeet Singh Meena) की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। इधर, कोलार स्थित हिनौती आलम से समरजीत सिंह भदौरिया (Samarjeet Singh Bhadouriya) का समबिल पंप चोरी हो गया है। भदौरिया पुलिस विभाग में सिपाही है और पीएचक्यू में तैनात है।

Don`t copy text!