Bhopal News: दलित नाबालिग से मौसा ने किया बलात्कार

Share

Bhopal News: जीरो पर केस दर्ज होकर थाने आई केस डायरी, आरोपी को हिरासत में लिया गया

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) रातीबड़ इलाके से मिल रही है। यहां एक आरोपी के खिलाफ दलित नाबालिग 13 साल की बच्ची से बलात्कार का मामलादर्ज किया गया है। पीड़िता का वह रिश्तेदार लगता है। माता—पिता उसको देखरेख करने के लिए उसके पास छोड़ गए थे। यह मामला थाने में दूसरे जिले से दर्ज होकर आया है। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।

माता—पिता को दी जानकारी

रातीबड़ थाना पुलिस के अनुसार 2—3 जून की दरमियानी रात लगभग साढ़े बारह बजे दलित नाबालिग से बलात्कार का मामला दर्ज किया है। इसमें पुलिस ने धारा 376/376 2एन/3/4/31/32 (बलात्कार, कई बार बलात्कार, पॉक्सो अधिनियम और दलित अत्याचार निवारण अधिनियम) के तहत केस दर्ज किया। आरोपी पीड़िता का मौसा है। जिसने तेरह साल की बच्ची से दरिंदगी की है। थाना प्रभारी सुधेश तिवारी ने बताया कि बच्ची सिवनी की रहने वाली है। वह अपने यहां मौसा केे घर पर वह आई थी। आरोपी मारने की धमकी देकर पीड़िता से बलात्कार करता था। इस मामले की एफआईआर जीरो पर दर्ज होकर राती​बड़ थाने आई थी। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़िए: आम जनता से उठक—बैठक लगाने वाली पुलिस जेके अस्पताल के रसूख के आगे कैसे बौनी होती चली गई

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मां की पेंशन से रकम बेटे को नहीं मिली तो तीसरी मंजिल से कूदा
Don`t copy text!