Bhopal News: शादीशुदा महिला के साथ बलात्कार

Share

Bhopal News: जानता था पत्नी के साथ पति की नहीं बनती, इसलिए पहले दोस्ती फिर नजदीकियां बढ़ाकर साढ़े चार साल तक बनाए शारीरिक संबंध, अब भय के कारण मल्टी छोड़कर भाग गया आरोपी

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। शादीशुदा महिला के साथ बलात्कार का एक मामले में प्रकरण दर्ज किया गया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कमला नगर इलाके की है। पीड़िता की उसके पति से नहीं बनती थी। इस कारण घर में घरेलू कलह होती थी। उसके सामने वाले फ्लैट में आरोपी रहता था। यह सारी बातें वह जानता था। इस कारण आरोपी ने करीबी बनने का पहले जाल फेंका फिर उसका शारीरिक शोषण करने लगा। यह सिलसिला करीब साढ़े चार साल तक चला था।

ऐसे डाला था मोह में फंसाने का जाल

कमला नगर थाना पुलिस के अनुसार 16 अप्रैल की शाम लगभग सात बजे 183/23 धारा 376/376—2—एन/506 (बलात्कार, कई बार बलात्कार और धमकाने का मामला) दर्ज किया गया है। इसमें पीड़िता की उम्र लगभग 34 साल है। मामले की जांच और एफआईआर एसआई सलोनी चौहान (SI Saloni Chauhan) ने की है। आरोपी की गिरफ्तारी अभी नहीं हो सकी है। जिसकी धरपकड़ के काम में जुटे सब इंस्पेक्टर संजय शुक्ला (SI Sanjay Shukla) ने बताया पीड़िता के पति की पंक्चर दुकान है। उसके दो बेटे भी है। पति—पत्नी के बीच विवाद होने के कारण वे एक ही मल्टी में अलग—अलग रहने लगे थे। यह बात पीड़िता के सामने रहने वाला आरोपी जानता था।

अब मल्टी छोड़कर ही भाग गया

आरोपी को पता था कि पति पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। आरोपी भी प्राइवेट काम करता है। उसने पीड़िता को झांसा दिया था कि वह उसके साथ शादी करेगा। यह बोलकर (Bhopal News) आरोपी ने पीड़िता के साथ उसके ही कमरे में पहली बार 2 नवंबर, 2018 को शारीरिक संबंध बनाए थे। इसके बाद वह जब मौका मिलता तब आकर ज्यादती करने लगा। यह सिलसिला फरवरी, 2023 तक चला। अब वह उसका फोन भी नहीं उठाता है। कुछ समय पहले शादी के लिए दवाब बनाया तो उसने इनकार कर दिया। इतना ही नहीं वह मल्टी छोड़कर भी रातोंरात गायब हो गया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Madhya Pradesh Gang Rape: बंदी की पत्नी के साथ सामूहिक दुराचार, झांसा देकर बुलाया था अस्पताल
Don`t copy text!