Bhopal News: पहन रखी है लाल शर्ट, लेकिन इस कारण मान रही पुलिस भिखारी

Share

Bhopal News: पार्षद प्रत्याशी रहे कांग्रेस के एक नेता ने दी थी पुलिस को लाश पड़े होने की खबर

Bhopal News
गांधी नगर थाना, जिला भोपाल, फाइल फोटो

भोपाल। सड़क किनारे एक व्यक्ति की लाश पुलिस को मिली है। फिलहाल मौत की वजह अभी सामने नहीं आई है। हुलिए के आधार पर पुलिस उसके भिखारी होने का दावा कर रही है। यह घटना भोपाल (Bhopal news) शहर के गांधी  नगर इलाके की है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के संबंध में पहचान से संबंधित बातें सार्वजनिक करके उसको जानने वालों को सामने आने के लिए अपील की है।

लोगों से मांगकर खाता था खाना

गांधी नगर (Gandhi Nagar) थाना पुलिस के अनुसार लाश नया पुरा स्थित न्यू जेल रोड पर थी। शव पुरूष का है जिसकी उम्र लगभग 40 साल है। उसे रविवार सुबह नौ बजे मृत हालत में देखा गया। पुलिस को इस बात की जानकारी कांग्रेस नेता रामजीवन यादव (Ramjeevan Yadav) ने दी थी। उन्होंने पिछले साल नगरीय निकाय चुनाव में वार्ड 75 से दावेदारी की थी। गांधी नगर पुलिस मर्ग 16/23 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जांच प्रधान आरक्षक रवि यादव (HC Ravi Yadav) कर रहे हैं। उन्होंने बताया मृतक ने लाल कलर की टीशर्ट पहन रखी है। उसकी कमर में एक धागा बंधा है। शरीर के निचले अंग में उसने कुछ भी नहीं पहना हुआ था। इस कारण उसको पुलिस भिखारी मान रही है। लोगों ने भी पुलिस को बताया कि कई दिनों से वह खाना मांगकर खाता था। पुलिस ने शव पहचान के लिए मॉर्चुरी रूम में सुरक्षित रख दिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: नाबालिग को चाकू अड़ाकर लूटा
Don`t copy text!