Bhopal News: मां—बेटे के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा 

Share

Bhopal News: डेढ़ साल पहले हुई थी नव विवाहिता से शादी, दो बार मायके से पैसे लेकर पति को दिए, उसके बावजूद नहीं थमा घरेलू हिंसा का सिलसिला

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। नव विवाहिता ने पति और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उसकी शादी डेढ़ साल पहले हुई थी। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र की है। पीडिता ने दो बार मायके से रूपए लाकर भी ससुराल में दिए थे। इसके बावजूद उसको परेशान करने का सिलसिला नहीं थमा तो उसने पुलिस से मदद मांगी।

इस कारण पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

गांधी नगर (Gandhi Nagar) थाना पुलिस के अनुसार प्रताड़ना का सिलसिला 10 सितंबर, 2022 से लगातार जारी था। पीड़िता की उम्र 22 साल है। वह गांधी नगर स्थित प्रताप वार्ड में रहती है। पीड़िता की शादी 2022 में कोलार रोड में रहने वाले आरोपी पति से हुई थी। शादी के बाद से पति और सास मायके से रुपए लेकर आने के लिए प्रताड़ित करते थे। उसने मायके से दो बार पंद्रह हजार रुपए लेकर भी उन्हें दिए थे। इसके बाद भी रुपए और लेकर आने के लिए उसे पति और सास प्रताड़ित करते थे। इस मामले की जांच एएसआई लक्ष्मी सहाय (ASI Laxmi Sahay) कर रही हैं। पुलिस ने 56/24 धारा 498—ए/323/3/4 (प्रताड़ना, मारपीट और दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा) दर्ज किया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Murder: फिगर में ऐसा फंसा नाहर फैक्ट्री का ठेकेदार
Don`t copy text!