Bhopal News: कांस्टेबल ने गर्भवती होने के बाद शादी करने से किया इंकार 

Share

Bhopal News: एमव्हीएम कॉलेज के पास झाड़ियों में दिया था वारदात को अंजाम, सोशल मीडिया के जरिए हुई थी दोस्ती

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। पुलिस कांस्टेबल के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी से पीड़िता की पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। उसने भोपाल (Bhopal News) शहर के जहांगीराबाद क्षेत्र में पहली बार युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। यह ज्यादती उसने एमव्हीएम कॉलेज के पास की थी।

इन जगहों पर करता रहा कांस्टेबल ज्यादती

जहांगीराबाद (Jahangirabad) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता को डेढ़ महीने का गर्भ भी है। अब आरोपी शादी करने से मुकर गया है। इस कारण पीड़िता ने आकर इस मामले की शिकायत दर्ज कराई। आरोपी राजेश कुमार (Rajesh Kumar) हैं। वह बिहार पुलिस में कांस्टेबल हैं। पीड़िता की उम्र 27 साल है। वह भोपाल देहात क्षेत्र में स्थित ईटखेड़ी इलाके में रहती है। उसने बताया कि वह भोपाल में प्रायवेट जॉब करती है। पीड़िता की जनवरी, 2022 में राजेश कुमार से फेसबुक के जरिए पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों की बातचीत मोबाइल से होने लगी। आरोपी कई बार भोपाल आ चुका है। आरोपी अपने साथ पीड़िता को बिहार भी ले जा चुका है। आरोपी ने उसे अप्रैल, 2023 में बिहार ले जाकर भी कई बार बलात्कार किया। ऐसा उसने शादी करने का झांसा देकर किया। भोपाल के एमव्हीएम कॉलेज परिसर के नजदीक पार्क में शारीरिक संबंध बनाए थे। इसके अलावा वह निशातपुरा में भी 22 सितंबर, 2022 को ऐसा कर चुका था। इसके बाद वह फिर आरोपी के बुलाने पर 3 जनवरी से 8 जनवरी तक बिहार में उसके पास रुकी थी। वहां बिहार में 8 जनवरी, 2024 को उसके साथ आखिरी बार शारीरिक संबंध बनाए। उसने अब युवती से शादी करने से सीधा इंकार कर दिया है। वह उसका फोन भी नहीं उठा रहा है। इस मामले की जांच एसआई लक्ष्मण राई (SI Laxman Rai) कर रहे हैं।  पुलिस ने युवती की शिकायत पर 57/24 धारा 376/376—2—एन/506 (बलात्कार, कई बार बलात्कार और धमकाने का प्रकरण) दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: शादी का झांसा देकर लिव इन में किया यौन शोषण
Don`t copy text!