Bhopal News: छात्र की मुक्का मारकर नाक फोड़ी

Share

Bhopal News: गांव में रहने वाले युवक की शादी में नाचते वक्त उसके दोस्त का हुआ था आरोपियों से विवाद

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। खुशी में शामिल होने गया छात्र घर पर नासूर लेकर आ गया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के रातीबड़ थाना क्षेत्र की है। वह जिस दोस्त के साथ रहता था उसका विवाद दूसरे लड़कों से हो गया था। आरोपियों को वह नहीं मिला तो उसे पीट दिया। मारपीट करते वक्त जोरदार मुक्का उसकी नाक पर लग गया। जिस कारण यह मामला पुलिस थाने पहुंच गया।

पुलिस ने इन्हें बनाया आरोपी

रातीबड़ (Ratibad) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 23 जून की रात लगभग साढ़े दस बजे हुई थी। जिसमें 239/23 धारा 294/323/506/34 (गाली—गलौज, मारपीट, धमकाना और एक से अधिक आरोपी का मामला) दर्ज किया गया है। शिकायत 18 वर्षीय पवन दोहरे (Pawan Dohre) पिता रमेश दोहरे ने दर्ज कराई। वह कॉलेज में पढ़ाई करता है। उसने बताया कि वह गांव में रहने वाले अभिषेक की बारात में शामिल होने गया था। बारात गोरा गांव में आई हुई थी। यहां डीजे पर नाचते वक्त गुलबेस जाटव (Gulbes Jatav) के साथ आकाश की बहस हो गई थी। आकाश उसके साथ ज्यादा उठता—बैठता है। वह तो वहां से चला गया। लेकिन, उसके जाने के बाद गुलबेस जाटव ने उसे पकड़कर बुरी तरह से पीट दिया। इस मामले में आरोपी रोहित, राज और गुलबेस बनाए गए हैं।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP News: अगवा बच्चे की मिली तालाब में लाश
Don`t copy text!