Bhopal News: बाइक की टक्कर से जख्मी बालक की मौत

Share

Bhopal News: केयर वेल अस्पताल में चल रहा था इलाज, बाइक सवार की जानकारी जुटा रही पुलिस

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। आर्थिक रूप से कमजोर एक परिवार के नाबालिग मासूम की मौत हो गई। उसे तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी थी। यह दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित बैरसिया इलाके में हुई थी। बालक का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। पुलिस ने शव पीएम के लिए हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) भेज दिया है।

मुखबिरों की मदद से जुटाई जा रही जानकारी

बैरसिया थाना पुलिस के अनुसार सड़क दुर्घटना 6 फरवरी को हुई थी। थाना क्षेत्र के पिपलिया हसनाबाद गांव में हनीफ खान (Hanif Khan) का परिवार रहता है। उसके दो बेटे  हैं जिसमें 15 वर्षीय हसीन खान (Haseen Khan) सबसे बड़ा था। वह घटना वाले दिन अपने हमउम्र बच्चों के साथ सड़क किनारे खड़ा था। तभी बाइक ने उसे टक्कर मार दी। उसके पैरों से बहुत ज्यादा खून निकल रहा था। इस कारण परिजन ताजुल मस्जिद के नजदीक केयर वेल अस्पताल (Care Well Hospital) इलाज के लिए लेकर आए थे। यहां इलाज के दौरान 9 फरवरी की सुबह लगभग आठ बजे उसने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना केयर वेल अस्पताल से डॉक्टर मेहता ने दी थी। बैरसिया पुलिस मर्ग 04/23 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। मामले की जांच हवलदार रामनिवास ओझा (HC Ramnivas Ojha) कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे गांव में मुखबिरों की मदद से बाइक सवार का पता लगा रहे हैं।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Brutal Murder: पत्नी की चाकू घोंपकर हत्या
Don`t copy text!