Bhopal News: सड़क दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मौत

Share

Bhopal News: ईटखेड़ी इलाके में हुई थी घटनाएं, दोनों घटनाओं के वाहनों के नंबर पुलिस को मिले

Bhopal News
ईटखेड़ी थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) के देहात क्षेत्र में स्थित ईटखेड़ी इलाके में दो अलग—अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। पुलिस को दोनों घटनाओं में आरोपी वाहन चालकों के नंबर मिल गए है। इसमें से एक वाहन को पुलिस ने जब्त कर लिया है। जबकि दूसरे दुर्घटना के आरोपी वाहन चालक की गिरफ्तारी होना बाकी है।

बाइक सवार ने मारी थी टक्कर

ईटखेड़ी थाना पुलिस के अनुसार 1 दिसंबर की रात को बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। हादसा बीनापुर गांव में हुआ था। इस हादसे में राजकुमार नामदेव पिता ललित नामदेव उम्र 21 साल गंभीर रुप से जख्मी हुआ था। उसको गौतम नगर स्थित ग्रीन सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान राज कुमार नामदेव (Raj Kumar Namdeo) की 3 दिसंबर की सुबह लगभग पांच बजे मौत हो गई। इस बात की सूचना अस्पताल से डॉक्टर आदित्य सक्सेना (Dr Aditya Saxena) ने दी थी। जिसके बाद ईटखेड़ी पुलिस मर्ग 38/21 दर्ज कर जांच करने पहुंची। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस को बाइक सवार का नंबर मिल गया है। हालांकि उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

अचारपुरा इंडस्ट्रीयल एरिया में हुआ हादसा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

इधर, दूसरी दुर्घटना ईटखेड़ी इलाके में अचारपुरा इंडस्ट्रीयल एरिया में हुई। यहां सीमेंट—कांक्रीट का घोल बनाने वाली मिक्सर मशीन ने एक मजदूर को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में मिथुन तारती (Mithun Tarti) की मौत हो गई। इसकी सूचना हमीदिया अस्पताल से डॉक्टर मुकाति ने दी थी। ईटखेड़ी पुलिस मर्ग 37/21 दर्ज किया था। जिसमें 2 दिसंबर की रात लगभग 11 बजे 403/21 धारा 304—ए का मुकदमा दर्ज कर लिया। इस मामले में आरोपी वाहन एमपी—04—डीबी—2056 के वाहन चालक को बनाया गया है। पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है। हादसे में मृत मिथुन तारती मूलत: बिहार (Bihar) के बेगूसराय का रहने वाला था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Theft: Ojas Hospital Owner के सूने बंगले पर चोरों का धावा

यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!