Bhopal Murder News: खूनी संघर्ष में जख्मी व्यक्ति ने तोड़ा दम

Share

Bhopal Murder News: रास्ते से निकलने को लेकर हुआ था विवाद, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा

Bhopal Murder News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) बैरसिया थाने से मिल रही है। यहां एक खूनी संघर्ष में घायल व्यक्ति ने दम तोड़ (Bhopal Murder News) दिया। घटना चार दिन पूर्व की बताई जा रही है। विवाद रास्ते से थ्रेसर निकलने को लेकर हुआ था। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ हत्या, बलवा और मारपीट की धाराओं (Bhopal Beaten Case) में मामला दर्ज किया है। शव पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

अपेक्स अस्पताल में हुई मौत

बैरसिया थाना पुलिस को गुरूवार शाम बजे अपेक्स अस्पताल (Apex Hospital) से डॉक्टर पालीवाल ने एक व्यक्ति के मौत की सूचना दी थी। बैरसिया पुलिस ने मर्ग 66/21 कायम कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एसआई साहब सिंह इमने (SI Sahab Singh Emne) ने बताया नवल सिंह मीना पिता धारू सिंह मीना उम्र 40 साल की मौत हुई है। नवल सिंह मीना (Naval Singh Meena) मूंदला चट्टान का रहने वाला था। वह खेती किसानी करता था। चार दिन पहले हुए दो पक्षों के झगड़े में उसे सिर पर गंभीर चोट आई थी। उसका तभी से इलाज अपेक्स अस्पताल में चल रहा था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह था मामला

जांच अधिकारी ने बताया रविवार शाम गांव में रहने वाला सौदान सिंह ट्रैक्टर में थ्रेसर लगाकर खेत जा रहा था। तभी रास्ते में रूप सिंह का मकान पड़ता है। रूप सिंह ने सौदान सिंह से बोला कि वह उसके कच्चे रास्ते से ट्रैक्टर क्यों निकाल रहा है। इस बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद होने पर रूप सिंह की तरफ से लोग जमा हो गए। यह देख सौदान ने उसके पक्ष के लोगों को बुला लिया। जिसके बाद दोनों पक्षों में लाठी—डंडे चल पड़े। दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आई थी। जिसमेें नवल सिंह मीना को सिर में गंभीर चोट लगी थी। दूसरे पक्ष से मेहरबान सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसका इलाज सिटी अस्पताल में चल रहा है। दोनों पक्षों के कुछ आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। बाकी की तलाश जारी है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:   इंदौर के कॉलोनाइजर पर ईओडब्ल्यू मेहरबान
Don`t copy text!