Bhopal News: एक महीने बाद दर्ज किया मुकदमा

Share

Bhopal News: खंडवा से आई थी केस डायरी, टक्कर मारने वाले वाहन का नहीं मिला कोई सुराग

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। सड़क हादसे में मौत के एक मामले में पुलिस ने अब प्रकरण दर्ज किया है। घटना एक महीने से अधिक समय पूर्व की है। मामला भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित बिलखिरिया इलाके का है। जिसमें जीरो पर कायमी खंडवा पुलिस ने दर्ज की है। पुलिस को अभी तक टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चला है।

फार्म हाउस में करता था नौकरी

बिलखिरिया (Bilkhiriya) थाना पुलिस ने बताया कि सड़क दुर्घटना 01 नवंबर की सुबह लगभग साढ़े आठ बजे हुई थी। पुलिस को यह जानकारी खंडवा (Khandwa) से आई केस डायरी से पता चला। जिसमें बिलखिरिया पुलिस मर्ग 61/23 दर्ज किया। यह मर्ग 5 दिसंबर को दर्ज किया गया। थाना प्रभारी कुंवर सिंह मुकाती ने बताया मृतक नारायण सिंह (Narayan Singh) पुत्र मिट्ठू लाल उम्र 45 है। वह मूलतः खण्डवा जिले का रहने वाला है। यहां बिलिखिरिया में किसी फार्म हाउस में वह नौकरी करता था। दुर्घटना ग्राम पडरिया काछी एलएनसीटी के पास हुई थी। जिस वाहन की टक्कर से मौत हुई उसके बारे में अभी पता नहीं चला है। नारायण सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे के बाद उसकी पत्नी रुक्मणी बाई सिंह (Rukmani Bai Singh) खंडवा लेकर चली गई थी। यह पता चलने पर बिलखिरिया पुलिस ने उसका पीएम खंडवा में कराया।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: नशे के खिलाफ तीन जगह दबिश देकर कार्रवाई

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!