Bhopal News: पांच दिन बाद भी नहीं मिला टक्कर मारने वाले वाहन का सुराग

Share

Bhopal News: अब पुलिस ने दर्ज किया है प्रकरण, सीसीटीवी फुटेज की तलाश में चल रही है छानबीन

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। सड़क दुर्घटना में हुई मौत के एक मामले में प्रकरण दर्ज किया गया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र की है। जिसमें पांच दिन बाद भी टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चल सका है। अब पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण जरूर दर्ज कर लिया है।

ऐसे हुई थी सड़क दुर्घटना

कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार सड़क दुर्घटना 16 मई की रात लगभग साढ़े नौ बजे हुई थी। सड़क हादसा आरके रेसीडेंसी होटल (RK Residency Hotel) के नजदीक हुआ था। जिसमें राकेश नाथ (Rakesh Nath) पिता जगदीश नाथ उम्र 32 साल गंभीर रूप से जख्मी था। उसको इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) ले जाया गया था। बैरागढ़ निवासी राकेश नाथ की कुछ घंटों बाद हमीदिया अस्पताल में मौत हो गई थी। कोहेफिजा पुलिस मर्ग 29/23 दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। प्रकरण की जांच एएसआई सुनील मिश्रा (ASI Sunil Mishra) कर रहे ​हैं। सड़क दुर्घटना को लेकर पुलिस ने राहुल नाथ योगी और महेश नाथ के बयान दर्ज किए। जिसके बाद पुलिस ने 21 मई को 292/23 धारा 304—ए लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मारने से हुई मौत का प्रकरण दर्ज कर लिया। पुलिस को अब तक टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चला है। जख्मी हालत में उसको भाई राहुल नाथ योगी (Rahul Nath Yogi) अस्पताल ले गया था।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Rape News: "डर" फिल्म का "राहुल" याद है ना
Don`t copy text!