Bhopal News: सड़क किनारे खड़े व्यक्ति को बोलेरो ने मारी टक्कर

Share

Bhopal News: छह दिन बाद पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, दो निजी अस्पतालों में जख्मी का चला था इलाज

Bhopal News
मिसरोद थाना जिला भोपाल- फाइल फोटो

भोपाल। सड़क किनारे खड़े एक व्यक्ति को तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। यह दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के मिसरोद इलाके की है। जिसके बाद जख्मी का दो अलग—अलग निजी अस्पतालों में इलाज भी चला। लेकिन, दुर्घटना की जानकारी पुलिस तक नहीं पहुंची। अब जख्मी के रिश्तेदार के साथ वह छह दिन बाद रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचा।

प्रायवेट अस्पतालों की लापरवाही पीड़ित पर फोड़ी

मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार दुर्घटना 17 जनवरी की दोपहर लगभग सवा तीन बजे हुई थी। जख्मी अर्जुन सिसोदिया (Arjun Sisodiya) पिता रघुनाथ सिंह सिसोदिया उम्र 32 साल है। वह भोपाल देहात क्षेत्र में स्थित बिलखिरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पडरिया में रहता है। अर्जुन सिसोदिया मजदूरी करता है। उसने बताया कि उसकी भांजी मनीषा को डिलीवरी के लिए मिसरोद स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां अस्पताल के बाहर वह भाई पप्पू लाल के साथ सड़क पर खड़ा था। तभी मंडीदीप की तरफ से आ रही बोलेरो (Bolero) एमपी—15—सीसी—8714 के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में पप्पू लाल सिसोदिया (Pappu Lal Sisodiya) बुरी तरह से जख्मी हुआ। उसके सिर पर चोट लगी है। उसका पहले सागर मल्टी स्पेशलियटी अस्पताल (Sagar Multi Speciality Hospital) में इलाज चला। फिर उसके बाद अयोध्या नगर स्थित अयोध्या श्री अस्पताल (Ayodhya Shri Hospital) में भर्ती कराया गया। अर्जुन सिसोदिया ने पुलिस को बताया कि इलाज में व्यस्त होने के कारण वह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने नहीं आ सका। जबकि इस घटना की जानकारी दोनों निजी अस्पतालों को थाने में देना थी। पुलिस ने 26/24 धारा 279/337 (लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मारने और जख्मी करने का प्रकरण) दर्ज किया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दहेज में मांगते थे मोपेड और दो लाख 
Don`t copy text!