Bhopal News: बुरहानपुर की युवती से बलात्कार

Share

Bhopal News: राजधानी में कैफे संचालक पर लगा आरोप, लिव इन में अपने पास रहने दी थी जगह

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। कैफे के मालिक पर बलात्कार का आरोप लगा है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) सिटी के टीटी नगर इलाके की है। पीड़िता पहले कपड़े की दुकान पर काम करती थी। जहां से उसको नौकरी छुड़वाकर आरोपी ने अपने यहां जगह दी थी। इस दौरान उससे शारीरिक संबंध आरोपी ने बना लिए। जिसके बाद वह उसको पत्नी बनाने का वादा करके कई बार ऐसा करता रहा।

किराए का मकान लेकर रखा

टीटी नगर पुलिस के अनुसार 14 अप्रैल की दोपहर लगभग डेढ़ बजे 223/22 धारा 376(2)एन (कई बार बलात्कार) का मामला दर्ज किया गया है। यह घटना पंचशील नगर में डीसी होटल के पास हुई थी। पीड़िता बुरहानपुर की रहने वाली है जिसकी उम्र 26 साल है। पीड़िता यहां नौकरी करने आई थी। दस नंबर के पास क्लॉथ स्टोर में वह नौकरी करने लगी। इस दौरान क्लॉथ स्टोर में चाय पीने अमन कैफे (Aman Cafe) आती थी। अमन का कपड़े की दुकान पर आना-जाना लगा रहता था। चाय की चुस्कियां, तो कभी चाय के कड़कपन को लेकर दोनों में बात होने लगी। इसी बीच दोनों करीब आ गए। कैफे संचालक अमन शर्मा (Aman Sharma) ने युवती को शादी का झांसा देकर उसे अपने साथ लिव-इन में रखने को तैयार कर लिया। उसने पंचशील में किराये का कमरा लेकर उसके साथ रहने लगा। इस मामले की जांच एसआई आकांक्षा शर्मा (SI Akansha Sharma) ने की थी। आखिरी बार  शारीरिक संबंध 12 अप्रैल, 2022 को बनाए थे। हालांकि वह सितंबर, 2021 से लिव इन में रहने की बात सामने आ रही है। अमन शर्मा भी अविवाहित है।
Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: कमला नेहरू अस्पताल में मिले लावारिस शव की हुई पहचान 
Don`t copy text!