Bhopal Rape Case: भाई ने लूटी बहन की सौतन की अस्मत

Share

Bhopal Rape Case: नशीला पदार्थ मिलाकर दिया वारदात को अंजाम, मामले में पेंच सीएसपी कर रहे जांच

Bhopal Rape Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। परिवार के बीच चल रहे मनमुटाव में एक दिल दहला देने वाली घटना (Bhopal Rape Case) सामने आई हैं। आरोपी ने अपनी बहन की सौतन की आबरु लूटी है। ऐसा करने के लिए उसने नशीले पदार्थ का सहारा लिया था। घटना मध्य प्रदेश (MP Crime News) की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) की है। मामले में कई जगह तकनीकी पेंच है। इस कारण जांच राज्य पुलिस सेवा के अफसर कर रहे हैं। पुलिस ने मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपों की जांच और उससे जुड़े सबूतों का पता लगाने के लिए वैज्ञानिक पड़ताल का भी सहारा लिया है।

कोर्ट में चल रहा है विवाद

एमपी नगर थाना पुलिस ने बताया कि एक सितंबर की रात साढ़े नौ बजे पुलिस ने यह मामला दर्ज किया है। इसमें धारा 376/3/2 (बलात्कार और एट्रोसिटी एक्ट) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। शिकायत करने वाली महिला की उम्र 27 साल है। मामले में आरोपी उसकी सौतन (Bhopal Relative Rape Case) का भाई है। आरोपी परिवार से भरण—पोषण को लेकर भी विवाद चला आ रहा है। पीड़ित महिला के पति की पहली पत्नी आरोपी की बहन है। जिसका तलाक हो चुका है। उसके बाद ही भरण—पोषण का केस चल रहा है।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने फोन करके भरण—पोषण के मामले को बैठ करके सुलझाने के लिए बोला। उसने कहा कि मेरी बहन इसके लिए तैयार है। आरोपी उसके चाचा के साथ एमपी नगर की होटल आर्य पैलेस (Hotel Arya Palace) जोन—2 में गया था। यहां उसको नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया। जिसके बाद वह बेसुध हो गई। होश आने के बाद उसने अपने साथ हुई घटना (Bhopal Hotel Rape Case) के बारे में पति को बताया। फिर वह पत्नी को लेकर थाने पहुंची।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: राधा कृष्ण मेडिकल कॉलेज में चोरी

इसलिए पेंच आया

पुलिस ने इस मामले में 2 सितंबर की सुबह 6 बजे मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने कहा कि मामले में कई जगह पेंच है। घटना एट्रोसिटी एक्ट से भी जुड़ी है। इसलिए जांच एमपी नगर संभाग के सीएसपी नागेन्द्र सिंह (CSP Nagendra Singh) की निगरानी में की जा रही है।

यह भी पढ़ें: चैनल का मालिक जिसने स्टिंग में एक डॉक्टर को फंसा लिया लेकिन पैसों की लालच में खुद ऐसा फंस गया

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!