Bhopal Honey Trap: लड़की बोली लेट गया फिर…

Share

Bhopal Honey Trap: पटाखा कारोबारी हनी ट्रैप में फंसा, सोने की चेन छीनी, रकम लूटी फिर स्कैनर के जरिए खाते में डलवाए 20 हजार रूपए, दस लाख की रकम सुनकर थाने भागते—भागते पहुंचा

YouTube video

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक कार्यक्रम के दौरान यह बात की थी। वीडियो के आखिर में सुनिए, सिस्टम की संवेदनशीलता उजागर हो जाएगी।

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी हनी ट्रैप (Bhopal Honey Trap) को लेकर विख्यात रही है। इसमें शहर के कई नेता और पुलिस के अधिकारी फंस चुके हैं। एक बार फिर सनसनीखेज हनी ट्रैप का मामला सामने आया है। यह घटना भोपाल शहर के पिपलानी इलाके में हुई। वारदात को एक किराए के मकान में अंजाम दिया गया। वारदात करने वाली महिला को पैसों की बहुत ज्यादा आवश्यकता थी। इस कारण उसने ऐसा करने का साहस किया। उसने जाल में पटाखा कारोबारी को फंसाया। पहले तो चैटिंग के जरिए उसको अपने मोहजाल में फांस लिया। फिर एक दिन बुलाकर उसको लेटाकर कपड़े उतरवा लिए। यह मामला दो दिन पुराना है। जिसमें पीड़ित का दावा है कि वह सामाजिक बदनामी से भयभीत होकर चुप हो गया था।

यह बोलकर दफ्तर के कमरे तक लेकर आई लड़की

पिपलानी थाना पुलिस के अनुसार 20—21 फरवरी की दरमियानी रात लगभग डेढ़ बजे 135/23 धारा 389/392 (ब्लैकमेलिंग से तंग आकर आत्महत्या करने मजबूर करने और लूट) का प्रकरण दर्ज किया गया है। इस मामले में आरोपी पूजा शर्मा (Puja Sharma) और साहिल उर्फ फरीद खान (Sahil@farid Khan) है। पीड़ित की उम्र 32 साल है जो कि बैरागढ़ इलाके में रहता है। वह पटाखा कारोबारी भी है। उसने कुछ समय पहले साइड बिजनेस के लिए एक विज्ञापन देखा था। जिसमें चिप्स, कुरकुरे और दोना—पत्तल बनाने की मशीन के ​जरिए पैसा कमाने के बारे में बताया गया था। उस नंबर पर कॉल किया तो उसकी बातचीत पूजा शर्मा से होने लगी। वह फ्यूचर इंटरप्राइजेस नाम की कंपनी में सेल्स एक्जीक्यूटिव है। जिसका दफ्तार अयोध्या बायपास स्थित सुदामा सनसिटी (Sudama Suncity News) में था। इसी मशीन को खरीदने को लेकर पूजा शर्मा से कई बार बातचीत हुई। उसने एक बार मौके पर आकर मशीन को देखने के लिए बोला। वह मशीन देखने के लिए 18 फरवरी की दोपहर लगभग पौने दो बजे चला गया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime News: पत्नी के चरित्र पर था शक, घर में लगा दी आग

यह बोलकर कमरे में लेटा दिया और ऐसा करने लगी

Bhopal Honey Trap
सांकेतिक चित्र

पुलिस ने बताया कि पूजा शर्मा मूलत: होशंगाबाद (Hoshangabad) की रहने वाली है। यहां अयोध्या बायपास में ही वह किराए के मकान में रहती है। जबकि दूसरा आरोपी साहिल (Sahil Khan) उर्फ फरीद खान छोला मंदिर थाना क्षेत्र के शिव नगर इलाके में रहता है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें अदालत में पेश करके तीन दिन की रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है। पूजा शर्मा ने अब तक की हुई पूछताछ में किसी अन्य व्यक्ति के साथ ऐसा करना नहीं कबूला है। जबकि फरीद खान के खिलाफ ऐशबाग थाने में जालसाजी का एक अन्य मुकदमा दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस को आरोपियों ने बताया कि आफिस किराए के मकान में चल रहा था। जिस दिन पीड़ित मशीन देखने गया तो उससे पूजा शर्मा ने कहा कि उसका बॉस साहिल आने वाला है। तब तक वह इंतजार कर ले। इसके बाद वह मशीन दिखाने के बहाने बाजू वाले कमरे में ले गई।

यह बोलकर कपड़े उतारने बोले

Bhopal Honey Trap
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

पीड़ित ने पुलिस को बयान में बताया कि बाजू वाले कमरे में ले जाते ही पूजा शर्मा ने कपड़े उतारने (Bhopal Honey Trap) के लिए बोला। उसके सारे कपड़े उतारने के बाद फर्श पर लेटा दिया गया। पूजा शर्मा ने बलात्कार के झूठे आरोप लगाने की धमकी दी। उसके लेटते ही पूजा शर्मा उसके शरीर पर हाथ फेरने लगी। तभी वहां उसका बॉस फरीद खान आ गया। साहिल कमरे में घुसते ही वीडियो बनाने लगा। उसे वायरल करने की धमकी देकर मौके पर ही साढ़े सात हजार रूपए और पांच तोला वजनी सोने की चेन छीन ली। फरीद खान ने बोला कि वह 10 लाख रूपए का इंतजाम करके कंपनी के खाते में रकम डालने बोला। इसके लिए बकायदा स्कैनर भी दिया गया। कारोबारी ने दुकान में काम करने वाले नौकर के जरिए खाते में 20 हजार रूपए भी डलवाए। आरोपियों का कहना था कि इतनी रकम से मामला नहीं दबेगा। इज्जत बचानी हो तो 10 लाख रूपए का इंतजाम करे। इसके बाद पीड़ित थाने पहुंचा और मुकदमा दर्ज कराया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suspicious Death : हवलदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Honey Trap
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!