Bhopal News: बस ड्रायवर आत्महत्या के लिए उकसाने मामले में गिरफ्तार

Share

Bhopal News: पति के थे दूसरी महिला से अवैध संबंध, पत्नी ने लगाई थी फांसी

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) छोला मंदिर थाना क्षेत्र से मिल रही है। यहां एक महिला ने लगभग 42 दिन पहले फांसी लगाई थी। इस मामले में उसके पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी पति यात्री बस का ड्रायवर है। उसके दूसरी महिला से अवैध संबंध थे। इस कारण घर में घरेलू कलह होती थी।

बहनों ने दिए पुलिस को चैट

छोला थाना पुलिस के अनुसार 24 जून की शाम लगभग साढ़े छह बजे धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना 13 मई की रात नौ बजे पुलिस को पता चली थी। यहां नवजीवन कॉलोनी में रंजीता यादव पति वीरेंद्र यादव उम्र 28 साल ने फांसी लगाई थी। जिसमें पुलिस की तरफ से जांच की जा रही थी। इसमें पता चला कि आरोपी पति वीरेंद्र यादव (Virendra Yadav) पेशे से ड्रायवर है। रंजीता यादव की 10 साल पहले शादी हुई थी। उसका मायका औबेदुल्लागंज में हैं। पत्नी को शक था कि पति के किसी महिला के साथ अवैध संबंध हैं। इस कारण घर पर विवाद होता रहता था। रंजीता यादव (Ranjeeta Yadav) की बहनों ने आरोपी पति के कुछ व्हाट्स एप चैट भी पुलिस को पेश किए थे। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया हे।

यह भी पढ़ें: यदि आपने दोस्त बनाने के लिए इस डेटिंग एप्प को डाउनलोड किया है तो उन चेहरों के बारे में जान लीजिए जो आपके लिए मुश्किलें खड़ी करेंगी

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: महिला का सिर फोड़ा

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!