Bhopal News: पत्थर मारकर भाई का सिर फोड़ा, संपत्ति का चल रहा विवाद

Share

Bhopal News: रोकने आई भाभी को भी पीटा, मारपीट के काउंटर केस दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) निशातपुरा इलाके से मिल रही है। यहां दो सगे भाईयों के बीच हाथापाई हो गई। छोटे ने बड़े भाई का सिर पत्थर मारकर फोड़ दिया। इतना ही नहीं रोकने आई भाभी को भी तमाचा मार दिया। दोनों भाईयों के बीच संपत्ति को लेकर भी विवाद चल रहा है। दोनों पक्ष थाने पहुंचे। जिसके बाद पुलिस ने मारपीट के काउंटर केस दर्ज किया।

बाल समिति अधिकारी का ड्रायवर

निशातपुरा थाना पुलिस ने मारपीट का एक केस दर्ज किया है। घटना 25 मई की सुबह लगभग साढ़े ग्यार बजे की है। यहां शांति नगर इलाके में यह विवाद हुआ था। इसमें पुलिस ने काउंटर केस दर्ज किया है। विवाद दो भाईयो संतोष विश्वकर्मा और महेश विश्वकर्मा के बीच हुआ था। पुलिस ने संतोष विश्वकर्मा  की शिकायत पर महेश विश्वकर्मा (Mahesh Vishwkarma) तो महेश की पत्नी किरण की शिकायत पर संतोष विश्वकर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। संतोष विश्वकर्मा ने भाभी के साथ मारपीट की है। परिवार का यहां शांति नगर में मकान है। बड़ा भाई और उसकी पत्नी गेहूं रखने आए थे। दोनों फिलहाल कहीं दूसरी जगह रहते हैं। हमले में संतोष विश्वकर्मा (Santosh Vishwkarma) का सिर फूट गया। बाल कल्याण समिति के यहां अफसर की संतोष वाहन चलाता है।

यह भी पढ़ें: आम जनता से उठक—बैठक लगाने वाली पुलिस को साढ़े सात हजार रुपए का इनामी अपराधी नहीं मिला

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cheating Case : गायक के परिवार को दे गए ऐसी टीस
Don`t copy text!