Bhopal News: गेहूं तुलाई केंद्र में किसान को पीटा

Share

Bhopal News: नंबर नहीं होने के बावजूद ट्राली लगाने पर हुआ था विवाद

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) किसान की पिटाई की मिल रही है। यह घटना परवलिया सड़क थाना क्षेत्र की है। विवाद पहले गेहूं की ट्राली लगाने पर शुरु हुआ था। इधर, पिपलानी में दो युवकों ने एक युवक की पिटाई लगाकर उसका पैर तोड़ दिया।

बालाजी अस्पताल ले गए थे

पिपलानी थाना पुलिस ने मारपीट का केस दर्ज किया है। इस बात की सूचना पुलिस को नर्मदा अस्पताल (Narmada Hospital) से मिली थी। अस्पताल में सागर पांडे पिता संतोष पांडे उम्र 21 साल को लाया गया था। वह टीटी नगर स्थित सुनहरी बाग में रहता है। सागर पांडे (Sagar Pandey) ने पुलिस को बताया कि वह 24 मई की रात साढ़े आठ बजे वह दोस्त राम राव को घर पर छोड़कर लौट रहा था। वह चांदमारी से लौट रहा था। तभी विक्रम स्कूल के पास गोलू अन्ना और आकाश वर्मा ने उसे रोक लिया। उसकी पिटाई की वजह से दाहिने पैर में फ्रैक्चर है। उसने दोस्त रामराव को बुलाया। पहले उसको बालाजी अस्पताल (Balaji Hospital) पिपलानी ले गए थे। वहां से उसको नर्मदा अस्पताल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें: आम जनता से उठक—बैठक लगाने वाली पुलिस को साढ़े सात हजार रुपए का इनामी अपराधी नहीं मिला

गेहूं तुलाई के विवाद पर मारपीट

परवलिया सड़क थाना पुलिस के अनुसार 24 मई को गेहूं तुलाई केंद्र में मारपीट हुई थी। इस संबंध में थाने पहुंचकर जितेन्द्र पाटीदार पिता भगवान सिंह पाटीदार उम्र 32 साल ने मुकदमा दर्ज कराया। वह मुगालिया हाट गांव में रहता है। उसने बताया कि वह ट्राली में गेहूं भरकर तोल कांटे पर गया था। वहां हृदयेश यादव और नीतेश यादव आए। दोनों ने कहा उनकी ट्राली का नंबर है। वह कैसे अपनी ट्राली लेकर आ गया। उन्होंने गाली दी जिसका मैंने विरोध किया। दोनों आरोपियों ने उसको पीट दिया। वहां मौजूद ग्रामीण सुरेश पाटीदार, पवन पाटीदार ने उसका बचाव किया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: स्पोर्ट टीचर ने उसकी लाइफ स्टाइल को दूसरे को बताते प्रिंसीपल से सुना
Don`t copy text!