Bhopal Shot Case: देखें वीडियो थाने के नजदीक कैसे दिनदहाड़े गोली मारी

Share

Bhopal Shot Case: जख्मी मैकेनिक को पहले लगा पत्थर लगा, अस्पताल ने बताया पेट के भीतर गोली घुसी है

Bhopal Shot Case
सीसीटीवी में कैद बदमाश जिन्होंने गोली मारी

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पुलिस की कार्यप्रणाली में इन दिनों काफी बदलाव आया है। पुलिस अब घटना को छुपाकर भीतर ही भीतर पड़ताल करने जुट जाती है। ताजा मामला शाहजहांनाबाद (Bhopal Shot Gun Case) इलाके का है। यहां एक मैकेनिक को दिनदहाड़े गोली मारी गई थी। जिसकी भनक पुलिस को नहीं लगी। जबकि घटना थाने के नजदीक लगभग तीन सौ मीटर की दूरी पर हुई है। मीडिया में मामले का खुलासा तब हुआ जब डीआईजी सिटी इरशाद वली ने 10 हजार रुपए के इनाम का ऐलान किया।

मैकेनिक भी हो गया परेशान

घटना शाहजहांनाबाद स्थित इलाके में गुरुवार सुबह लगभग पौने बारह बजे की है। यहां हफीस उम्र 40 साल मैकेनिक का काम करता है। उसने पुलिस को बताया कि उसको लगा कि कोई पत्थर लगा है। हफीस मॉडल ग्राउंड में रहता है। गोली मारने वाले बदमाश नकाबपोश थे। दोनों कुछ दूर रुके फिर कार सुधार रहे हफीस को गोली मार दी। यह गोली उसके पेट में लगी है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

वीडियो में देखिए कैसे गोली मारी

YouTube video

डीआईजी ने टीआई को फटकारा

घटना शाहजहांनाबाद थाने के नजदीक आदर्श अस्पताल (Adarsh Hospital) के समीप हुई है। घटना पौने बारह बजे हुई थी। जिसमें थाना पुलिस ने काफी देर तक पर्दा डाले रखा। जब यह बात डीआईजी सिटी इरशाद वली (DIG City Irshad Wali) को पता चली तो उन्होंने थाना प्रभारी जहीर खान की क्लास ली। फिर देर शाम गोली मारने वाले दोनों बदमाशों पर 10 हजार रुपए का इनाम (Bhopal Gun Shot) घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: आभूषण व्यापारी से रिश्तेदार और एक साथी ने किया गबन

यह भी पढ़ें: दिल्ली का यह एसीपी जिसको भोपाल के आधा दर्जन लोग इन कारणों से तलाश रहे हैं, देखना आपके आस पास तो यह ठहरा तो नहीं है

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!