अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर यौन शोषण करता था डॉक्टर

Share

सहकर्मी के साथ दो साल में कई बार किया दुष्कर्म

Palghar Rape
सांकेतिक तस्वीर

मुंबई। महाराष्ट्र के पालघर (Palghar) जिले में एक डॉक्टर, सहकर्मी का यौन शोषण कर रहा था। बीते दो सालों में कई बार उसे हवस का शिकार बना चुका था। आरोपी डॉक्टर मुंबई का रहने वाला है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 30 वर्षीय युवती ने धनाऊ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जुलाई 2018 से सितंबर 2020 तक उनका यौन शोषण किया गया। आरोपी ने डॉक्टर ने उसे शादी का झांसा दिया था। पीड़िता ने ये भी बताया कि आरोपी डॉक्टर ने उसका जबरदस्ती गर्भपात भी कराया था। संबंध बनाते वक्त धोखे से डॉक्टर ने अश्लील वीडियो भी बना लिया था। लिहाजा पीड़िता जब भी दुष्कर्म का विरोध करती थी, तो डॉक्टर उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देता था।

पीड़िता ने डॉक्टर पर प्रताड़ित करने और पीछा करने के भी आरोप लगाए है। धनाऊ पुलिस थाने के अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 376 (2)(n), 354(d) 313 के तहत मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ेंः कुत्ते की जंजीर से घोंट दिया गर्भवती पत्नी का गला

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   ट्रिपल मर्डर की दो वारदातों से हिला महाराष्ट्र, धारदार हथियारों से हुई हत्याएं
Don`t copy text!