दस साल पहले बीएसएनएल ने किया था यह चमत्कार

Share

सेना और पुलिस को काफी मिली मदद, सेटअप लगाने के लिए खच्चरों का किया गया इस्तेमाल

भोपाल। देश में अमरनाथ यात्रा का बड़ा महत्व है। इस यात्रा के दौरान सेना और पुलिस के सामने श्रद्धालुओं की सुरक्षा बड़ी चुनौती रहती है। लेकिन, सेना और पुलिस दूसरे कामों में व्यस्त हो जाती थी। इस समस्या का समाधान भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने निकाला। ऐसा कारगर उपाय जो आज भी याद किया जाता है।

यह जानकारी देते हुए मुख्य महाप्रबंधक बीएसएनएल इंजीनियर महेश शुक्ला ने कई दिलचस्प कहानियां बताई। उन्होंने बताया कि पुलिस और सेना के अफसर लापता लोगों की तलाश में भटकते रहते थे। उनके पास बहुत ही सीमित वॉकी-टॉकी होते हैं। इसमें भी उन्हें सुरक्षा को लेकर दिशा-निर्देश देने होते थे। पुलिस भी इसी तरह व्यस्त होती थी। इन समस्याओं के समाधान के लिए बीएसएनएल ने बीड़ा उठाया। यह इतना कारगर हुआ कि वह पुलिस और सेना के अलावा आम नागरिकों को सहूलियत देने वाला साबित हो गया। आज श्रद्धालुओं को पुलिस और सेना पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। बल्कि जनता पुलिस और सेना की मदद भी करती है। यह सिस्टम बनाने और उसे तैयार करने वाली टीम में शामिल रहे शुक्ला ने बताया कि यह एक चुनौती से भरा काम था।

इंजीनियर महेश शुक्ला

इस काम के लिए सभी तरह की तकनीक अपनाई गई। खच्चरों की मदद से बीएसएनएल के भारी भरकम उपकरण, फाइबर ऑप्टिकल वायर से लेकर डीजल-पेट्रोल भी पहुंचाया गया। काम में सबसे बड़ी बाधा वहां जमने वाली बर्फ थी। इस कारण मजदूर भी नहीं मिलते थे। इसलिए समस्या का समाधान निकाला गया और खच्चरों की मदद से सामान पहुंचाया गया। कुछ सामान जल्दी तो कुछ देर से पहुंचा। लेकिन, जो सोचा था उससे कहीं ज्यादा कामयाब हमारा मिशन रहा। यह व्यवस्था आज भी बनी हुई है। जिसका फायदा लाखों लोगों को मिला है।
यह सारी बातचीत सुनने के लिए देखिए द क्राइम इन्फो का यू-ट्यूब चैनल

यह भी पढ़ें:   Bhopal Land Fraud: भाई में फूट डालकर फर्जी तरीके से बिल्डर ने हथिया ली जमीन

Don`t copy text!