Bhopal News: लोडिंग वाहन की टक्कर से भाई—बहन जख्मी 

Share

Bhopal News: मामा से मिलकर लौट रहे थे अपने घर, नर्मदा अस्पताल में कराया गया भर्ती

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। तेज रफ्तार लोडिंग वाहन की टक्कर से भाई—बहन जख्मी हो गए। यह दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के बागसेवनिया इलाके की है। दुर्घटना में जख्मी भाई—बहन को नर्मदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ रिश्तेदार की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया है।

सिर में आई चोट

बागसेवनिया (Bagsewaniya) थाना पुलिस के अनुसार दुर्घटना 18 मार्च की रात लगभग 11 बजे हुई थी। दुर्घटना बागसेवनिया थाने के नजदीक हुई थी। हादसे में 18 वर्षीय संस्कार और उसकी 19 वर्षीय बहन संस्कृति जख्मी है। दोनों को अरेरा कॉलोनी स्थित नर्मदा अस्पताल (Narmada Hospital) में भर्ती कराया गया है। उन्हें आरआरएल तिराहे की तरफ से आ रहे लोडिंग वाहन एमपी—04—जीबी—2997 के चालक ने टक्कर मार दी थी। मामले की जांच एसआई सुभाष त्यागी कर रहे हैं। शिकायत घायल भाई—बहन के मामा के लड़के अमित कुमार जैन ने दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि दोनों दानिश नगर में रहने वाले अमित कुमार जैन के यहां से निकलकर रचना नगर स्थित अपने घर जा रहे थे। घायल दोनों भाई—बहन को फ्रैक्चर होने के अलावा सिर में चोटें आई है। दुर्घटना के बाद लोडिंग वाहन का चालक उसको लावारिस छोड़कर भाग गया। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस ने 170/24 धारा 279/337 (लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मारने के कारण हुई दुर्घटना में जख्मी करने का प्रकरण) दर्ज कर लिया है। यह प्रकरण 19 मार्च की रात लगभग पौने नौ बजे दर्ज किया गया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बैंगलुरु गए परिवार के मकान का ताला तोड़ा
Don`t copy text!