MP Political News: पूर्व वित्त मंत्री को नोटिस, बेटे को पार्टी से निकाला

Share

MP Political News: दमोह चुनाव हारने के बाद भाजपा संगठन ने चलाया जिले की कार्यकारिणी में चाबुक

MP Political News
जयंत मलैया, पूर्व वित्त मंत्री, मप्र

भोपाल। मध्य प्रदेश (MP Political News) के दमोह में हुए उपचुनाव के परिणाम के बाद भारतीय जनता पार्टी के संगठन में मची खींचतान पर प्रदेश नेतृत्व ने चाबुक चलाकर अपना इरादा बता दिया है। यहां भाजपा के उम्मीदवार राहुल लोधी हारे थे। वे कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा में आए थे। लेकिन, दमोह में भाजपा के पूर्व कद्दावर नेता जयंत मलैया इस बात से भीतर ही भीतर खफा चल रहे थे। इसी कारण हार को माना जा रहा है। जिसके बाद प्रदेश नेतृत्व ने पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया को नोटिस थमा दिया है। वहीं उनके बेटे सिद्धार्थ मलैया को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

दूसरे विरोध को थामने एक्शन

इस कार्रवाई से प्रदेश कार्यकारिणी में अनुशासन लाने के लिहाज से फैसले को देखा जा रहा है। दरअसल, दमोह उप चुनाव के बाद जमकर राजनीति हो रही थी। जिसके बाद भाजपा के अंसतुष्ट नेता भी भीतर ही भीतर इस मामले में कार्रवाई चाह रहे थे। जिसके बाद दमोह के पांच मंडल अध्यक्षों को भी पार्टी से चलता कर दिया गया है। यह सारे सिद्धार्थ मलैया (Sidharth Malaiya) के समर्थक बताए जा रहे हैं। भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ के पदाधिकारी लोकेद्र पाराशर (Lokendra Parashar) ने यह जानकारी देते हुए बताया कि फैसला प्रदेश विष्णु दत्त शर्मा (VD Sharma) के निर्देश पर लिया गया है। जयंत मलैया पर आरोप है कि उप चुनाव के दौरान उन्होंने पार्टी विरोधी गतिविधियां की। जिसके संबंध में उन्हें नोटिस दिया गया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Gun Shot: लाइनमैन को दिनदहाड़े गोली मारी

यह भी पढ़ें: मानवता को शर्मसार करने वाली यह तस्वीरें जो आज हमें तो भविष्य में भाजपा को विचलित करेगी, जानिए क्यों

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!