Bhopal News: दो हजार रूपए के विवाद पर मारपीट 

Share

Bhopal News: आरआर अस्पताल के नजदीक हुई घटना में दोनों पक्षों की शिकायतों पर काउंटर केस दर्ज

Bhopal News
दिए गए नंबर पर संपर्क करें।

भोपाल। लेन—देन के विवाद पर दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। यह घटना भोपाल शहर (Bhopal News) के ऐशबाग इलाके की थी। विवाद दो हजार रूपए के लेन—देन को लेकर हुआ था। एक गुट ने मोबाइल गिरवी रखकर दो हजार रूपए लिए थे। उसी रकम को लेकर विवाद के बाद दूसरे गुट ने पीट दिया।

इन दो पक्षों के बीच हुआ था विवाद

ऐशबाग (Aishbag) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 23 जुलाई को हुई थी। जिसमें पहले पक्ष की तरफ से गोविंद सिंह लोधी (Govind Singh Lodhi) पिता मानसिंह लोधी उम्र 30 साल ने शिकायत दर्ज कराई। वह आरआर अस्पताल के पास पुष्पा नगर (Pushpa Nagar) में रहता है। गोविंद सिंह लोधी ड्रायवरी का काम करता है। उसके दोस्त नित्तु को अंकित श्रीवास्तव (Ankit Shrivastav) से पैसे लेना थे। वह उसके साथ चला गया था। जहां अंकित श्रीवास्तव से उसने गाली—गलौज कर दी थी। इस बात से नाराज होकर अंकित श्रीवास्तव अपने साथियों अंकित पाठक और राम श्रीवास्तव (Ram Shrivastav) को लेकर आया। उसने गाली—गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। बीच—बचाव करने उसकी पत्नी आई तो वहां से भाग गया। पुलिस ने इस मामले में 292/23 धारा 294/323/506/34 (गाली—गलौज, मारपीट, धमकाना और एक से अधिक आरोपी का प्रकरण) दर्ज कर लिया। इसी तरह दूसरे पक्ष की तरफ से अंकित श्रीवास्तव पिता आदित्य श्रीवास्तव उम्र 28 साल ने रिपार्ट दर्ज कराई। वह नवीन नगर में किराए के मकान में रहता है।

दूसरे पक्ष ने यह बोलकर रोका

अंकित श्रीवास्तव सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। उसने बताया कि आशीष कुमार (Ashish Kumar) को उसने अपना मोबाइल दो हजार रूपए में गिरवी रखा था। वह रकम देकर मोबाइल ले चुका है। लेकिन, 25 जुलाई को गोलू लोधी (Golu Lodhi) ने आवाज देकर उसे रोका। फिर गाली—गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। वह फोन करके अपने साथियों को भी बुला रहा था। पुलिस ने दूसरे पक्ष की तरफ से 293/23 धारा 294/323/506 (गाली—गलौज, मारपीट और धमकाने का प्रकरण) दर्ज किया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: रिलायंस इंश्योरेंस कर्मचारी पर छेड़छाड़ का आरोप
Don`t copy text!