Bhopal News: लड़कियों से टकराकर गिरे बाइक सवार की मौत 

Share

Bhopal News: हमीदिया अस्पताल में कुछ घंटे जीवन और मौत से संघर्ष भी किया, पीएम के लिए भेजा शव

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह पैदल जा रही दो लड़कियों से टकराने के बाद गिर गया था। यह दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कोलार रोड थाना क्षेत्र में हुई है। हादसे में लड़कियों को भी चोटें आई है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

एम्बुलेंस से हमीदिया अस्पताल पहुंचाया

कोलार रोड Kolar Road( थाना पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना 7 जनवरी को हुई थी। हादसा डी मार्ट के पास हुआ था। जख्मी बाइक सवार को एम्बुलेंस की मदद से हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) ले जाया गया था। पुलिस को हमीदिया अस्पताल के डॉक्टर सुनील से मौत की सूचना मिली थी। यह जानकारी 8 जनवरी की सुबह साढ़े चार बजे मिली थी। कोलार रोड पुलिस मर्ग 02/24 दर्ज कर लिया है। कोलार रोड थाना प्रभारी आशुतोष उपाध्याय (TI Ashutosh Upadhyay) ने बताया मृतक कैलाश जामोद (Kailash Jamod) पिता जगत जामोद उम्र 26 साल है। मिसरोद स्थित सलैया में रहता था। सड़क पर पैदल जा रही दो लड़कियों से कैलाश जामोद टकरा गया था। उसे सिर पर गंभीर चोट आई थी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: श्रमिक की मौत, पीठे से ले गया था ठेकेदार
Don`t copy text!