Bhopal Road Mishap: खड़े ट्रैक्टर में घुसी बाइक, दो की मौत

Share

Bhopal Road Mishap: दोस्त की ससुराल जाते समय हुआ था हादसा, शव पीएम के लिए भेजा

Bhopal Road Mishap
सांकेतिक चित्र

भोपाल। खड़े ट्रैक्टर में बाइक टकरा गई। इस हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत (Bhopal Road Mishap) हो गई। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Road Accident) के देहात थाना क्षेत्र की है। हादसे के वक्त मृतक दोस्त के साथ उसकी ससुराल जा रहा था। एफआरबी की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया था। पुलिस ने शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

मैकेनिक का काम सीख रहा था

ईटखेड़ी थाना पुलिस ने बताया कि सोमवार रात साढ़े सात बजे ग्राम निपानिया पर सड़क दुर्घटना की सूचना मिली थी। जख्मी व्यक्ति की पहचान माजिद (Mazid) पिता सगीर 18 वर्ष और जावेद पिता मोहम्मद खां 25 वर्ष के रूप में हुई थी। माजिद मूलत: सोहाया का रहने वाला था। वह किराए के मकान करोद इलाकेे में रहता था। माजिद मैकेनिक का काम सीख रहा था। वह उसके दोस्त जावेद (Javed) के साथ उसकी ससुराल निपानिया जाट जा रहा था। बाइक जावेद की थी और जावेद की बाइक चला रहा था। दोनों ग्राम निपानिया के पास एक खड़े ट्रैक्टर में पीछे से जा घुसे थे।

घटना से अनजान भाई पीछे आ रहे थे

शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने द क्राइम इंफो से बात—चीत में बताया कि माजिद उसका भतीजा हैं। वह उसके दोस्त जावेद के साथ उसकी ससुराल जा रहे थे। तभी बीच में दोनों हादसे का शिकार हो गए। शाहरूख काम खत्म करके उसके घर लौट रहा था। तभी रास्ते में भीड़ देखकर रूक गया। भीड़ में देखने से उसे हादसे का पता चला था। दोनों घायलों को 108 की मदद से हमीदिया अस्पताल पहुंचाया था। जहां रात साढ़े ग्यारह बजे डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें:   Seoni Mob Lynching :  सिवनी में मॉब लीचिंग में शुरु हुई सियासत

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!