Bhopal Molestation Case: पंप वाले ने इस काम के लिए लगा दिए थे नौकर

Share

Bhopal Molestation Case: शादी हॉल के मालिक से परेशान पेट्रोल पंप के संचालक ने समस्या का ऐसा निकाला समाधान

Bhopal Molestation News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। आपको खबर पढ़कर हैरानी होगी। इस खबर के पात्र दो बड़े कारोबारी है। जिनसे एक थाने के कर्मचारी भी परेशान है। मामला पेट्रोल पंप के मालिक और शादी हॉल के संचालक से जुड़ा है। घटना मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Molestation Case) की है। विवाद दरअसल, शादी हॉल में आने वाले मेहमानों को लेकर चलता था। इस समस्या का समाधान पुलिस नहीं निकाल पाई तो पंप संचालक ने उसका हल निकाल लिया। उसने पंप में एक विशेष काम के लिए नौकर तैनात कर दिए। पुलिस ने फिलहाल मुकदमा दर्ज कर लिया है और वह मामले की जांच कर रही है।

गाजियाबाद में हवलदार

ऐशबाग थाना पुलिस ने बताया कि 40 वर्षीय व्यक्ति ने सोमवार रात साढ़े ग्यारह बजे रात में बलवा मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद इमरान (Mohmmed Imran), रिहान (Rihan), जुनेद (Juned), गोल्डन (Golden), इकराम और उसके साथियों के खिलाफ धारा 294/323/354/506/147/148/149 (गाली—गलौज, मारपीट, छेड़छाड़, धमकाने और बलवा) का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई लाल बहादुर मिश्रा (ASI Lal Bahadur Mishra) ने बताया कि पीड़ित गाजियाबाद (Gaziabad) में प्रधान आरक्षक है। भोपाल में वह कृष्णा नगर में रहता है। सोमवार को उसके परिचित की शादी में शामिल होने वह उनकी पत्नी और मां के साथ कार से कम्मू का बाग स्थित शादी हॉल में आए थे।

हवा निकालने पर हुआ था झगड़ा

जांच अधिकारी ने बताया पीड़ित ने भारत संचालक पेट्रोल पंप पर कार खड़ी की। फिर शादी में शामिल होने चले गए। वापस आकर देखा तो कुछ लड़के कार के आगे वाले टायर से हवा निकाल रहे थे। उन्हें देखकर लड़के वहां से भाग निकले। पीड़ित ने पेट्रोल पंप संचालक मोहम्मद इमरान से इस संबंध में शिकायत की थी। बातों—बातों में दोनों के बीच बहस हो गई। मोहम्मद इमरान के दोस्त जुनेद ने कुछ लड़कों को बुला लिया। देखते ही देखते झगड़ा बढ गया। कार में बैठी पीड़ित की पत्नी—मां के साथ छेड़छाड़ करने लगे। आस—पास के लोगों ने मामला शांत कराया। पुलिस ने सभी आरोपियों को मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: कुंए में गिरकर किसान की मौत

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!