Bhopal News: लो फ्लोर बस ने टक्कर मारी

Share

Bhopal News: बीआरटी कॉरिडोर में दौड़ रही कार दूसरी कार से जा टकराई

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। शहर की सार्वजनिक परिवहन प्रणाली सुविधाओं की बजाय मुसीबत बनती जा रही है। यह प्रणाली बीसीएलएल चलाती है। जिसके लिए बकायदा कॉरिडोर भी जगह—जगह बनाए गए हैं। ताजा घटनाएं भोपाल (Bhopal News) शहर के मिसरोद थाना क्षेत्र की है। जिसमें एक तेज रफ्तार लो फ्लोर बस ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। वहीं अवैध तरीके से बीआरटी कॉरिडोर में घुसी कार ने मैन रोड से टर्न ले रही दूसरी कार को टक्कर मार दी। पुलिस ने दोनों मामला में प्रकरण दर्ज कर लिए हैं।

बहन को लेने जा रहा था मंडीदीप

मिसरोद थाना पुलिस के अनुसार 29 नवंबर को सड़क दुर्घटनाओं से जुड़े दो प्रकरण 550—553/22 दर्ज किए हैं। पहले दुर्घटना की सूचना पुलिस निरामय अस्पताल (Niramaya Hospital) से 27 नवंबर को मिली थी। जख्मी अभिषेक मेहर पिता भंवरजी मेहर उम्र 21 साल है। वह मिसरोद के दीपड़ी गांव में रहता है। अभिषेक मेहर (Abhishek Mehar) ने बताया कि वह स्कोडा शोरूम में काम करता है। वह मोपेड पर सवार होेकर बहन रेशमा को लेने मंडीदीप जा रहा था। तभी समरधा जोड पर लो फ्लोर बस (Low Floor Bus) एमपी—04—पीए—3875 के चालक ने उसको टक्कर मार दी। घटना के बाद वह बेहोश हो गया था। मामले की जांच एएसआई नागेंद्र सिंह (ASI Nagendra Singh) ने की थी। आरोपी बस चालक के खिलाफ जानकारी जुटाई जा रही है।

कार में सवार थे माता—पिता

मिसरोद पुलिस ने दूसरा मुकदमा शशांक गुप्ता पिता राजेश गुप्ता उम्र 30 साल की शिकायत पर दर्ज किया। वे पूर्वी निशातपुरा (Bhopal News) स्थित आरिफ नगर इलाके में रहते हैं। उन्होंने बताया कि वे 30 नवंबर को मां संगीता गुप्ता, (Sangeeta Gupta) पिता राजेश गुप्ता, भाई नमन गुप्ता को लेकर कार एमपी—04—सीएन—6177 से वृंदावन गार्डन आए थे। शादी समारोह में शामिल होकर परिवार वापस घर लौट रहा था। तभी आरके पेट्रोल पंप के सामने कट पाइंट पर शशांक गुप्ता (Shashank Gupta) ने कार मोड़ी तो बीआरटी कॉरिडोर में चल रही तेज रफ्तार कार एमपी—04—टीए—8909 ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पीड़ित की कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: अगवा करके महिला से बलात्कार
Don`t copy text!